एक्सप्लोरर

Market Capitalization: एप्पल से बड़ी कंपनी बनी माइक्रोसॉफ्ट, एआई में मारी बाजी, दोनों में चल रही है कड़ी टक्कर 

Microsoft vs Apple: माइक्रोसॉफ्ट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पहले काम करने का फायदा अब मिलने लगा है. उधर, एप्पल गिरती हुई सेल का शिकार बनी है.

Microsoft vs Apple: दुनिया की दो दिग्गज कंपनियों एप्पल (Apple) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में बाजार में बादशाहत की नजदीकी जंग जारी है. दोनों कंपनियों का मार्केट कैप (Market Capitalization) इतना आसपास आ गया है कि रोजाना दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी (Most Valuable Company) बनने की लड़ाई चल रही है. रोचक बात यह है कि अब एप्पल को पछाड़कर मामूली अंतर से माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट कैप 2.888 और आईफोन निर्माता एप्पल का बाजार मूल्य 2.887 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.  

साल 2021 के बाद पहली बार एप्पल को पछाड़ा 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भले ही यह अंतर न के बराबर हो लेकिन, माइक्रोसॉफ्ट अब दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है. साल 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि उसकी मार्केट कैप माइक्रोसॉफ्ट से नीचे चली गई है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती डिमांड से हुआ फायदा

एप्पल के लिए 2024 की शुरुआत पिछले कुछ सालों में सबसे खराब हुई है. कंपनी मांग में आई कमी से परेशान है. माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 1.5 फीसदी बढ़े हैं. कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की बढ़ती डिमांड से फायदा पहुंचा है. माइक्रोसॉफ्ट ने अन्य कंपनियों के मुकाबले एआई के मामले में बाजी मार ली है. निवेशकों की रुचि कंपनी में और ज्यादा बढ़ती जा रही है.

ट्रेड वॉर और हुआवे से मिला रहा कॉम्पटीशन माना जा रहा जिम्मेदार

एप्पल के शेयर जनवरी में लगभग 3.3 फीसदी फिसल चुके हैं. उधर, माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 1.8 फीसदी का उछाल आया है. चीन जैसे बड़े मार्केट में एप्पल के सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट आईफोन (iPhone) की मांग में कमी दर्ज की गई है. अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर और हुआवे (Huawei) से मिला रहा तगड़ा कॉम्पटीशन इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. हालांकि, एप्पल के सर्विस बिजनेस के भविष्य में और आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.  

एप्पल के शेयर 48 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट के 57 फीसदी बढ़े

साल 2023 में एप्पल के शेयर में 48 फीसदी का उछाल आया था. साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 14 दिसंबर, 2023 को अपने सर्वोच्च स्तर 3.081 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया था. हालांकि, इसी दौरान माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 57 फीसदी बढ़े. इसे चैट जीपीटी (ChatGPT) के निर्माता ओपन एआई (OpenAI) से गठबंधन के चलते एआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल रही है.

ये भी पढ़ें 

Nifty At Alltime High: निफ्टी ने बनाया तेजी का रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा, आईटी शेयरों ने भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget