एक्सप्लोरर

'शर्म करो', 50वीं वर्षगांठ पर कर्मचारी ने नडेला-गेट्स के सामने निकाली भड़ास, माइक्रोसॉफ्ट ने दिखाया बाहर का रास्ता

माइक्रोसॉफ्ट ने एक कर्मचारी पर टर्मिनेशल लेटर पर सोमवार को बुरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए कहा कि ये चर्चा पाने और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को चुना गया.

माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल समेत उन दो कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिन्होंने कंपनी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करते हुए इजरायली सेना को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी देने का आरोप लगाया.

माइक्रोसॉफ्ट ने एक कर्मचारी पर टर्मिनेशन लेटर पर सोमवार को बुरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए कहा कि ये चर्चा पाने और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को चुना गया. माइक्रोसॉफ्ट ने आगे कहा कि अन्य दूसरे कर्मचारी ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सोमवार को उसे पांच दिन पहले ही छोड़कर जाने के लिए कहा गया है.

माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ पर गाजा में हो रहे इजरायल-हमास का मुद्दा उठा. भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ सत्य नडेला और पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर गाजा में हमलों के लिए तकनीकी मदद करने का आरोप लगाया. यह सब तब हुआ जब ये तीनों दिग्गज के डिबेट पैनल में बैठे हुए थे.

मंच पर सत्य नडेला, पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर बैठे हुए थे, तभी इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर पर निशाना साधते हुए कहा, "गाजा में पचास हजार फिलिस्तीनियों की हत्या माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक से की गई है. आपकी हिम्मत कैसे हुई? उनके खून पर जश्न मनाने के लिए आप सभी को शर्म आनी चाहिए." उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट पर तकनीक के माध्यम से हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कंपनी से इजरायल के साथ संबंध खत्म करने का आग्रह किया.

इसके बाद वानिया अग्रवाल को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला, जिसके बाद फिर से चर्चा शुरू की गई. वानिया खुद माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर हैं और इस बहस के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को उनका इस कंपनी में अंतिम दिन होगा. रेजिग्नेशन लेटर में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को डिजिलट हथियारों का निर्माता बताते हुए कहा कि कंपनी की क्लाउट सेवाएं और एआई तकनीक इजरायल में हो रही नरसंहार की रीढ़ बन चुकी है.

उन्होंने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट अब ऐसा प्लटफॉर्म बन चुका है, जो नस्लभेद, निगरानी और नरसंहार करने वाले को ताकत देता है. हम किसकी शक्ति बढ़ा रहे हैं? अत्याचारियों की, युद्ध के अपराधियों की? अगर हम इस कंपनी का हिस्सा होंगे तो हम सब इसमें भागीदार होंगे. यदि आपको माइक्रोसॉफ्ट में काम करना जारी रखना है, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप अपने पद, शक्ति और विशेषाधिकार का उपयोग माइक्रोसॉफ्ट को उसके अपने मूल्यों और मिशन के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए करें"

ये भी पढ़ें: ब्लैक मंडे के बाद आज क्यों मार्केट में दिखी शानदार उछाल, ये हैं पांच बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PMMVY: गर्भवती महिलाओं पर मेहरबान सरकार, मिलेंगे 5000 रुपये; जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस
गर्भवती महिलाओं पर मेहरबान सरकार, मिलेंगे 5000 रुपये; जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव
Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget