एक्सप्लोरर

Bill Gates about Life: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने साझा किए अपने जीवन के अनुभव, वीकेंड या छुट्टियों में नहीं रखते थे यकीन

Microsoft founder Bill Gates: बिल गेट्स ने वर्क लाइफ बैलेंस को बहुत जरूरी बताया है. उन्होंने लिखा कि जिंदगी का मतलब सिर्फ काम करना नहीं होता है. उन्होंने लोगों से हॉलिडे सीजन का आनंद लेने को भी कहा.

Microsoft founder Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर (Microsoft founder) और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) की कहानी दुनिया में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है. अब बिल गेट्स ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया है. हालिया ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने अपनी सोच में आए बदलावों पर चर्चा की. गेट्स ने कहा कि वह जवानी के दिनों में वीकेंड या छुट्टियों में यकीन नहीं रखते थे. मगर, उम्र ढलने के साथ उन्हें समझ आया कि जिंदगी में काम से भी ज्यादा जरूरी कई चीजें होती हैं. 

48 साल पहले बनाई थी माइक्रोसॉफ्ट 

बिल गेट्स ने अपने बचपन के दोस्त पॉल एलन (Paul Allen) के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 48 साल पहल 1975 में की. दोनों दोस्तों ने मिलकर इसे दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनाया. आज यह 211.9 अरब डॉलर राजस्व वाली कंपनी है. इसकी कमान हिंदुस्तानी मूल के सत्य नडेला (Satya Nadella) के हाथ में है.  

जिंदगी सिर्फ काम करने के लिए नहीं मिलती

ब्लॉग में बिल गेट्स ने लिखा कि जब मैं अपने बच्चों की उम्र में था तो मैं वीकेंड और छुट्टियों की तरफ ध्यान नहीं देता था. जवानी में मैं इन चीजों में विश्वास नहीं रखता था. मुझे इनका कोई महत्त्व समझ में नहीं आता था. मगर, जब मैं पिता बना और धीरे-धीरे उम्र बढ़ने लगी तो समझ आया कि जिंदगी में काम के अलावा भी बहुत कुछ है. जिंदगी सिर्फ काम करने के लिए नहीं मिलती. 

बहुत काम आते हैं असल जिंदगी के अनुभव 

उन्होंने आगे लिखा कि जीवन में असल जिंदगी के अनुभव भी उतने ही महत्त्व रखते हैं, जितना कि आपका काम. ये अनुभव आपके बहुत काम आते हैं. मैंने अपने बच्चों को बड़ा होते हुए देखकर जो बुद्धिमानी हासिल की, वैसा कुछ आप कहीं और से नहीं पा सकते. इसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती.  

भारत में छिड़ी हुई है काम के घंटों को लेकर चर्चा

बिल गेट्स का यह ब्लॉग ऐसे समय में आया जब भारत में काम के घंटों को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने हाल ही में कहा था कि यदि देश को विकास करना है तो युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि मैं लगभग 90 घंटे काम किया करता था. इसके बाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई थी. लोगों ने आलोचना करते हुए कहा था कि कई ऑफिसों में कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जाता. साथ ही वेतन भी बहुत कम दी जाती है. 

वर्क लाइफ बैलेंस की महत्ता पर दिया जोर

कुछ दिनों पहले तक बिल गेट्स भी ऐसे ही विचार रखते थे. मगर अब उन्होंने वर्क लाइफ बैलेंस की महत्ता पर जोर दिया है. मशहूर अरबपति ने ब्लॉग पोस्ट में आगे लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस हॉलिडे सीजन आप कुछ समय अपने आनंद और आराम के लिए निकालेंगे ताकि आप नई ऊर्जा के साथ 2024 में प्रवेश कर सकें.

ये भी पढ़ें 

Hyperloop One End: हाइपरलूप का अंत, पाइप से यात्रा करने का सपना नहीं होगा पूरा, कंपनी के अंत की तारीख मुकर्रर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget