एक्सप्लोरर

Microsoft Layoff: एक्टिविजन समेत गेमिंग डिविजन में माइक्रोसॉफ्ट ने की बड़े पैमाने पर छंटनी, 1900 लोगों को निकाला बाहर

Microsoft Layoff News: 2023 में भी माइक्रोसॉफ्ट टेक सेक्टर में स्लोडाउन के बाद 10,000 लोगों की छंटनी का फैसला किया था.

Microsoft Layoff: माइक्रोकॉफ्ट एक बार फिर बड़ी तादाद में छंटनी करने जा रही है. कंपनी एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड (Activision Blizzard) समेत विडियो-गेम डिविजंस में 1900 कर्मचारियों की छंटनी करेगी. माइक्रोसॉफ्ट ने 68 मिलियन डॉलर में पिछले वर्ष एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड का अधिग्रहण किया था. 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग चीफ फिल स्पेंसर  (Phil Spencer) ने अपने स्टॉफ को ईमेल लिखा है जिसमें कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे 22,000 गेमिंग वर्कर्स में 8 फीसदी लोगों की छंटनी की जा रही है. दि वर्ज  (The Verge) ने सबसे पहले इस खबर का खुलासा किया है. दूसरी विडियो गेम कंपनी रायट गेम्स ने भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. 

फिल स्पेंसर ने ईमेल में लिखा, आज हम सबने मिलकर प्राथमिकताएं तय की है जहां पर कार्य ओवरलैप हो रहा है उसकी पहचान की है और हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्रोथ के अवसर के लिए हम सब मिलकर काम करें.  माइक्रोसॉफ्ट एक्टिविजन ब्लिजॉर्ड में तब छंटनी करने जा रहा है जब तीन पहले ही उसने अधिग्रहण किया है. 

साल 2023 में भी माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली थी. अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आए संकट और टेक सेक्टर में स्लोडाउन के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने  जनवरी 2023 में 10,000 छंटनी का फैसला किया था. माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने तब यह घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही तक कंपनी में कुल 10,000 पदों को खत्म किया जा रहा. 

सत्या नडेला ने अपने पत्र कहा कि हम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, और जैसे-जैसे मैं ग्राहकों व पार्टनर्स से मिल रहा हूं, कुछ बातें साफ हो गई हैं. पहली यह कि ग्राहकों ने महामारी के दौरान डिजिटल सामग्री पर अपने खर्चों को तेजी से बढ़ाया था, लेकिन अब वह इसमें बदलाव कर रहे हैं और कम खर्च में अधिक काम करना चाह रहे हैं. हम यह भी देख रहे हैं कि दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां बेहद सावधानी से कदम बढ़ा रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई देशों में मंदी आ गई है और कई अन्य देशों में इसके आने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: ट्रेडर्स फेडरेशन ने वित्त मंत्री से की बड़ी मांग, जीएसटी कानून का हो सरलीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget