एक्सप्लोरर

Microsoft Server Down: एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट की उड़ाई खिल्ली, दे दिया नया नाम 

Elon Musk: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप हो जाने के चलते पूरी दुनिया में कई बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ा है. एलन मस्क ने इस बारे में दो मजाकिया ट्वीट किए हैं.

Elon Musk: टेस्ला, स्पेस एक्स और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) दिल खोलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ हुई समस्या के बाद उन्होंने कंपनी की खिल्ली उड़ाते हुए दो पोस्ट किए. इनमें से एक में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट का नाम बदलकर मैक्रोहार्ड कर दिया. माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के चलते पूरी दुनिया में उथलपुथल मची हुई है. दुनियाभर के शेयर मार्केट डाउन हुए हैं. एयरपोर्ट, ऑफिस और अन्य कामकाज भी ठप हुए हैं. करोड़ों लोगों को माइक्रोसॉफ्ट के चलते परेशानी झेलनी पड़ी है. 

माइक्रोसॉफ्ट को बता दिया मैक्रोहार्ड

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैक्रोहार्ड (Macrohard) को माइक्रोसॉफ्ट से बड़ा बता दिया है. इसके अलावा उन्होंने एक मजाकिया पोस्ट भी शेयर की, जिसमें कहा गया है कि जब सब कुछ डाउन हो जाता है तो भी यह एप (X) चलता रहता है. यह मीम शुक्रवार को जबरदस्त तरीके से पॉपुलर हुआ है. इससे पहले भी कई बार गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के एप ठप हो जाने के बाद एक्स चलता रहा था. लोगों ने इनके ठप होने की शिकायत भी एक्स पर ही की थी. 

कई फ्लाइट हुईं कैंसिल, शेयर मार्केट लुढ़के  

माइक्रोसॉफ्ट संकट का असर कई सेक्टर पर पड़ा है. भारत में भी इसका असर साफ दिखाई दिया है. देश की तीन बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo), स्पाइस जेट (SpiceJet) और अकासा एयर (Akasa Air) को भी बुकिंग, चेक इन और फ्लाइट उड़ाने में कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है. इन एयरलाइन को यात्रियों को मैनुअली चेक इन कराना पड़ रहा है. फ्लाइट लेट उड़ रही हैं. साथ ही कई फ्लाइट कैंसिल भी करनी पड़ी हैं. यूरोप में भी हवाई यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है. दुनियाभर के शेयर मार्केट भी गिरे हैं.

10 बैंकों और एनबीएफसी पर पड़ा असर 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि 10 बैंकों और एनबीएफसी पर माइक्रोसॉफ्ट सर्वर आउटेज का असर पड़ा है. हालांकि, इसे ठीक कर लिया गया है या फिर जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. इस आउटेज के लिए साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज प्रदान करने वाले कंपनी क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को जिम्मेदार माना जा रहा है. कंपनी के प्रोडक्ट फाल्कन (CrowdStrike Falcon) में दिए अपडेट के चलते यह समस्या हुई है.

ये भी पढ़ें 

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट संकट से एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को बचाने की कोशिश जारी, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget