एक्सप्लोरर

Milk Prices: पहले थाली से दूर हुईं हरी सब्जियां, अब आम लोगों के दूध के गिलास पर भी आफत

Milk Price Hike: देश भर में आम लोग महंगाई के चलते परेशान हो रहे हैं और फिलहाल मिल रहे संकेतों से पता चल रहा है कि आने वाले दिनों में भी उन्हें राहत नहीं मिलने वाली है...

अभी पूरे देश में महंगाई से लोगों की हालत खराब है. सरकारी आंकड़ों में भले ही खुदरा महंगाई 5 फीसदी से कम हो, लेकिन आम लोगों की हालत खराब हो रही है. स्थिति ऐसी है कि आम लोगों की थालियों से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं. इस बीच एक बुरी खबर ये है कि आने वाले दिनों में दूध के भी दाम बढ़ सकते हैं, जो पहले से रिकॉर्ड स्तर पर है.

इतना बढ़ सकता है दूध का भाव

हिंदुस्तान की एक खबर के अनुसार, आने वाले दिनों में दूध के दाम 5 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. यह बढ़ोतरी इस तथ्य के बाद भी हो सकती है कि दूध के दाम न सिर्फ पहले से ही रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं, बल्कि पिछले कुछ समय के दौरान इनमें रिकॉर्ड गति से बढ़ोतरी हुई है. वहीं खाने-पीने की अन्य जरूरी चीजों के बढ़े दाम से आम लोग पहले से परेशान चल रहे हैं.

अभी खुदरा महंगाई की ये है दर

महंगाई की बात करें तो जुलाई महीने के दौरान खुदरा महंगाई की दर में थोड़ी तेजी आई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में महंगाई की दर 4.49 फीसदी रही. इससे पहले जून महीने के दौरान खुदरा महंगाई 4.25 फीसदी रही थी, जो करीब दो साल का सबसे कम स्तर है. डेढ़-दो साल से खुदरा महंगाई की दर रिजर्व बैंक की ऊपरी सीमा से ज्यादा चल रही थी.

ऐसा है हरी सब्जियों का हाल

अभी खुदरा महंगाई की दर में कमी होने ही लगी थी कि टमाटर, मिर्च समेत कई हरी सब्जियों और मसालों के भाव में आग लग गई. देश के कई शहरों में टमाटर के भाव 250 रुपये किलो तक पहुंच गए. मिर्च के भाव भी 200 रुपये किलो तक हो गए. यही हाल लगभग सभी हरी सब्जियों का हुआ. मसालों में जीरा और गरम मसाला की कीमतें बेतहाशा बढ़ीं.

इस तरह से महंगा हुआ है दूध

दूध की बात करें तो पिछले 3 साल में इनके भाव में 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. पिछले एक साल में ही दूध करीब 10 रुपये लीटर महंगा हुआ है, जबकि पिछले एक दशक में दूध के दाम दो गुणे से भी ज्यादा हो गए हैं. मदर डेयरी हो या अमुल व सुधा जैसी डेयरी कंपनियां, सभी ने एक के बाद एक कर दूध के दाम बढ़ाए हैं.

इन कारणों से और बढ़ सकते हैं भाव

बताया जा रहा है कि पशुओं के चारे के दाम अभी रिकॉर्ड स्तर पर हैं. लंपी बीमारी से उत्पादन पर असर पड़ा है. मानसून और मौसम की वजह से आगामी सीजन में फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है. ऐसे में पशुओं के चारे और महंगे हो सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि लागत और उत्पादन दोनों मोर्चे पर स्थिति ठीक नहीं है. महामारी के बाद दूध की मांग बढ़ी है. इस तरह सारे फैक्टर दूध के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं.

ये भी पढ़ें: आवासीय संपत्ति से भी हुई है कमाई, जाने कैसे लगेगा इस मामले में इनकम टैक्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget