एक्सप्लोरर

IPO: हाई स्कूल फेल ने खड़ी की 20 हजार करोड़ रुपये की कंपनी, अब आएगा 2000 करोड़ का आईपीओ

Milky Mist: कंपनी के फाउंडर टी सतीश कुमार ने साल 1994 में हाई स्कूल छोड़कर मिल्की मिस्ट की स्थापना की थी. अब कंपनी नेशनल ब्रांड बनना चाहती है. इस साल वह उत्तर भारत के कई राज्यों में एंट्री लेंगे.

Milky Mist: भारतीय शेयर मार्केट पर इन दिनों आईपीओ की धूम है. मेनबोर्ड से लेकर एसएमई सेगमेंट में तक सैकड़ों कंपनियां पिछले कुछ महीनों में मार्केट में एंट्री कर चुकी हैं. इन्हें निवेशकों की ओर से ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है. अब पनीर से लेकर आइसक्रीम तक बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट (Milky Mist) भी आईपीओ लाने की तैयारी में जुट गई है. इरोड स्थित इस लगभग 20000 करोड़ रुपये मार्केट वैल्यू वाली कंपनी के मालिक हाई स्कूल फेल टी. सतीश कुमार (T Sathish Kumar) हैं. उनकी सफलता स्टार्टअप करने वालों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. 

नेस्ले, ब्रिटानिया और अमूल से ले रही सीधी टक्कर 

इससे पहले सेक्टर की हैटसन एग्रो प्रोडक्ट (Hatsun Agro Product), हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods), पराग मिल्क फूड्स (Parag Milk Foods) और डोडला डेयरी (Dodla Dairy) भी मार्केट में कदम रख चुकी हैं. इसके अलावा कंपनी की सीधी टक्कर नेस्ले (Nestle), ब्रिटानिया (Britannia) और अमूल (Amul) जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी है. मिल्की मिस्ट के सीईओ के रत्नम ने कहा कि कंपनी आईपीओ लाकर अपनी विस्तार योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है. कंपनी अगले 10 से 12 महीनों में 20,000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू पर आईपीओ लाकर 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 

अब नेशनल ब्रांड बनना है मिल्की मिस्ट का लक्ष्य 

के रत्नम के अनुसार, हम आईपीओ लाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे. हमारी वित्तीय स्थिति और प्रोडक्ट मार्केटिंग अब बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा को झेलने के लिए तैयार है. आईपीओ प्रक्रिया में लगभग 1 साल लग जाएगा. हालांकि, हम तेजी से इसमें जुटे हुए हैं. हमें अपने वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स में इजाफा करना है. हम दक्षिण भारत की एक मजबूत कंपनी हैं. हालांकि, अगर आपको नेशनल ब्रांड बनना है तो दक्षिण भारत से बाहर भी कदम रखने होंगे. 

टी. सतीश कुमार ने 1994 में बनाई थी यह कंपनी 

कंपनी के फाउंडर टी सतीश कुमार ने 1994 में हाई स्कूल छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने मिल्की मिस्ट की स्थापना की. पिछले कुछ वर्षों में इसने दही, मक्खन, पनीर, दही और आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट के मार्केट पर कब्जा कर लिया है. कंपनी ने प्राइवेट इक्विटी उठाने की 3 कोशिशों के बाद आईपीओ लाने का फैसला लिया है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवेन्यू लगभग 1,940 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 50 करोड़ रुपये रहा था. चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 2,700 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है. मिल्की मिस्ट इस साल दिल्ली-एनसीआर के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी एंट्री लेना चाहती है.

ये भी पढ़ें 

Astrology Trading: ज्योतिष विद्या की मदद से खरीदे शेयर, हुई छप्परफाड़ कमाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
LPG Gas Supply: क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget