एक्सप्लोरर

FMCG Sector: देसी कंपनियों ने MNC की नाक में किया दम, लोकल ब्रांड कर रहे तरक्की

Local FMCG Brands: महंगाई ने एक और जहां ग्लोबल FMCG कंपनियों को परेशान करके रखा है वहीं, लोकल ब्रांडों के लिए तरक्की के रास्ते खोल दिए हैं. लोकल कंपनियों ने इस मौके को दोनों हाथों से बटोरा है.

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर में रोचक स्थिति बनती जा रही है. देसी कंपनियों ने हिन्दुस्तान यूनिलिवर (Hindustan Uniliver Ltd), आईटीसी (ITC Ltd), नेस्ले (Nestle India Ltd)और ब्रिटानिया (Britannia Industries Ltd) जैसे एमएनसी कंपनियों की नाक में दम कर दिया है. ये बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाती जा रही हैं. कम कीमत में अच्छे प्रोडक्ट बाजार में उतारकर इन देसी कंपनियों ने एफएमसीजी सेक्टर में जंग तेज कर दी है.

महंगाई का बुरा असर पड़ा 

ग्लोबल कंपनियों पर महंगाई का बुरा असर पड़ा है. सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में लगभग सभी एमएनसी की ग्रोथ कमजोर ही रही है. महंगाई की मार झेल रहे खरीदारों द्वारा कम खर्च करने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. फ़ूड और पर्सनल केयर केटेगरी में देसी कंपनियों ने दखल दिया है. लोकल ब्रांड हर सेगमेंट में अच्छी सफलता हासिल कर रहे हैं.   

तेजी से आगे बढ़ रहे लोकल ब्रांड 

मध्य प्रदेश में स्थित साबुन बनाने वाली कंपनी सरगम ने 35 फीसद और दक्षिण भारत की कंपनी XXX डिटर्जेंट ने 34 फीसद की दर से वृद्धि की. उधर, इस सेगमेंट में वृद्धि दर मात्र एक फीसद रही है. ठीक इसी तरह मसालों के सेगमेंट में भारत मसाला ने 17 और शक्ति मसाला ने 18 फीसद की वृद्धि दर हासिल की, जबकि सेगमेंट की वृद्धि दर सिर्फ 4 फीसद ही रही. प्रिया गोल्ड, जया बिस्किट, बिकानो, बालाजी और येलो डायमंड जैसी नमकीन-बिस्किट बनाने वाली कंपनियों ने भी बाजार पर ऐसी ही छाप छोड़ी है.           

कोविड-19 ने बदल दिया बाजार 

लोकल और रीजनल ब्रांडों को कोविड-19 महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन से बहुत फायदा पहुंचा. इन कंपनियों ने लोगों के बीच में अपनी जगह बना ली और अब वो ग्लोबल ब्रांडों से टक्कर लेने लगे हैं. राजकोट स्थित कंपनी बालाजी वेफर्स उत्तर भारत में अपना पहला प्लांट लगाने जा रही है. बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी अब स्वीकारने लगी हैं कि इन देसी कंपनियों ने चाय और साबुन जैसे सेगमेंट में तगड़ी पकड़ बना ली है. ये कंपनियां अच्छी बिक्री कर रही हैं.  

एमएनसी को करनी पड़ी कीमतों में कटौती 

HUL और ब्रिटानिया जैसी कंपनियों को साबुन से लेकर बिस्किट तक की कीमतों में 1.5 फीसद कटौती करनी पड़ी है. इन कंपनियों ने महंगाई के चलते अपने उत्पादों के दाम 22 प्रतिशत तक बढ़ा दिए थे. हालांकि, इन कंपनियों ने आशंका जताई है कि इस कटौती के बावजूद बहुत ज्यादा असर नहीं दिखने वाला. उन्हें लगता है कि खपत बढ़ने के साथ ही वह आगे बढ़ने लगेंगे.

यह भी पढ़ें 

नोटबंदी के 7 साल में कितना बदला भारत? कैश अब भी है किंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

300 लोगों के हाथ से गई नौकरी, Flipkart ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग
300 लोगों के हाथ से गई नौकरी, Flipkart ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग
जंग में छूट रहा साथ... करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली
जंग में छूट रहा साथ... करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली
क्या आपका भी बार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम? घबराएं नहीं! इन गलतियों को सुधारेंगे तो नहीं रुकेगा पैसा
क्या आपका भी बार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम? घबराएं नहीं! इन गलतियों को सुधारेंगे तो नहीं रुकेगा पैसा
देश भर में आज से बढ़ गई गैस सिलेंडर की कीमत, जानें कीमत में उछाल आने की बड़ी वजहें
देश भर में आज से बढ़ गई गैस सिलेंडर की कीमत, जानें कीमत में उछाल आने की बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget