एक्सप्लोरर

iPhone Price Record: एक दशक से ज्यादा पुराना है ये iPhone, लेकिन कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

iPhone Price Record: Apple के iPhone कीमतें वैसे ही हर किसी को हैरान करती हैं. अब इस एक दशक से ज्यादा पुराने आईफोन ने सिर चकराने वाला रिकॉर्ड बना दिया है...

स्मार्टफोन कंपनी Apple के आईफोन अपने शानदार फीचर्स के अलावा भारी-भरकम दाम के चलते भी सुखिर्यों में रहते हैं. इनकी कीमतों के कारण अक्सर ही सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स शेयर करते रहते हैं. अब इसने दाम के मामले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए और विश्वास करने से इनकार कर दे.

50 लाख से भी ज्यादा मिला दाम

सामान्य तौर पर बात करें तो भारत में आईफोन की कीमतें अमेरिका की तुलना में ज्यादा रहती हैं. अभी आईफोन के सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. अमेरिका में इसकी कीमत 1,599 डॉलर यानी करीब 1,32,400 रुपये है. अब ऐसे में अगर आपको बताएं कि एक इंसान ने आईफोन बेचकर 63,356 डॉलर यानी करीब 52.47 लाख रुपये कमा लिए, तो शायद ही आप यकीन करें. हालांकि यह सच है और इतनी जबरदस्त कीमत मिली है एक दशक से ज्यादा पुराने एक आईफोन को.

इतना पुराना है आईफोन

बिजनेस इनसाइडर की एक खबर के अनुसार, यह रिकॉर्ड कीमत मिली है करेन ग्रीन नाम की एक शख्स को. दरअसल ग्रीन को उनके दोस्तों ने 2007 मॉडल का यह आईफोन कई सालों पहले गिफ्ट किया था. हालांकि ग्रीन कंपनी के एटीएंडटी फैक्टर के कारण उसका इस्तेमाल नहीं कर पाई और आईफोन डिब्बे में ही बंद पड़ा रहा.

नीलामी में मिली कई बोलियां

ग्रीन ने फोन की अच्छी हालत को देखते हुए उसे अब नीलाम करने का फैसला किया. इसके लिए बोली की शुरुआत 2,500 डॉलर से हुई. नीलामी 17 दिनों तक चलती रही और कुल 19 बोलियां प्राप्त हुईं. अंतत: इस आईफोन को 63 हजार डॉलर से ज्यादा की बोली मिली. इससे पहले सबसे महंगे आईफोन का रिकॉर्ड करीब 39 हजार डॉलर का था.

पहले भी Apple के प्रोडक्ट्स बना चुके हैं रिकॉर्ड

यह पहली बार नहीं है, जब Apple के किसी पुराने प्रोडक्ट ने नीलामी में इस तरह की भारी-भरकम रकम जुटाई हो. साल 1976 में बने पहले Apple-1 कम्प्यूटर को तो को एक नीलामी में 5 लाख डॉलर यानी करीब सवा चार करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई थी. हालांकि यह बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध प्रोडक्ट नहीं था. स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनिक इसका इस्तेमाल करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट
मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget