एक्सप्लोरर

Mutual Funds: कम हुआ रिटर्न, अप्रैल में बेंचमार्क से पीछे रह गए ज्यादातर स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड

Small Cap Funds Return: स्मॉल कैप कैटेगरी के म्यूचुअल फंड लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अप्रैल महीने में उनकी उड़ान पर लगाम लग गई है...

कई महीनों से लगातार बेंचमार्क को मात दे रहे स्मॉल कैप म्यूचुअल फंडों का रिटर्न प्रभावित होने लगा है. पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में तो स्मॉल कैप कैटेगरी के लगभग सभी म्यूचुअल फंडों का रिटर्न उनके बेंचमार्क की तुलना में कम रहा.

27 में से 25 फंड रह गए पीछे

ईटी की एक रिपोर्ट में ACE MF के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल महीने के दौरान लगभग 93 फीसदी स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क को मात देने में असफल रहे. यानी 93 फीसदी स्मॉल कैप म्यूचुअल फंडों ने अप्रैल महीने में अपने बेंचमार्क से कमतर प्रदर्शन दिखाया. पिछले महीने इस कैटेगरी में सिर्फ 2 ही फंड ऐसे रहे, जिन्होंने अपने बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दिया. अप्रैल महीने में स्मॉल कैप कैटेगरी में बाजार में उपलब्ध म्यूचुअल फंडों की कुल संख्या 27 रही, जिनमें से 25 के रिटर्न उनके बेंचमार्क की तुलना में कम रहे.

ऐसा रहा अप्रैल में बेंचमार्क का प्रदर्शन

स्मॉल कैप कैटेगरी के म्यूचुअल फंड दो बेंचमार्क को फॉलो करते हैं. एक बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉल कैप - टीआरआई (S&P BSE 250 Small Cap - TRI) है, जबकि दूसरा बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 - टीआरआई (Nifty Smallcap 250 - TRI) है. अप्रैल महीने के दौरान जहां एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉल कैप - टीआरआई का प्रदर्शन 6.58 फीसदी रहा, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 250 - टीआरआई ने 7.20 फीसदी का रिटर्न दिया.

सिर्फ इन फंडों ने दिया बेहतर रिटर्न

अप्रैल महीने में जो दो स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड अपने बेंचमार्क को मात देने में सफल रहे, उनमें बंधन स्मॉल कैप फंड और टाटा स्मॉल कैप फंड शामिल रहे. महीने के दौरान बंधन स्मॉल कैप फंड ने अपने बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉल कैप - टीआरआई के 6.58 फीसदी की तुलना में 6.98 फीसदी का रिटर्न दिया. वहीं टाटा स्मॉल कैप फंड ने अपने बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 - टीआरआई के 7.20 फीसदी की तुलना में 7.53 फीसदी का रिटर्न दिया.

इस कारण फीका हुआ प्रदर्शन

दरअसल स्मॉल कैप और मिड कैप कैटेगरी के शेयरों की चाल पर हाल में असर देखने को मिला है. पहले ये दोनों कैटेगरी प्रमुख सूचकांकों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बबल होने की आशंकाओं से इनके प्रदर्शन पर असर हुआ है. इससे स्मॉल कैप फंडों में इनफ्लो पर भी असर दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंडों में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सर्विस सेक्टर को लगा झटका, निर्यात में गिरावट के साथ समाप्त हुआ पिछला वित्त वर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget