एक्सप्लोरर

रिलायंस रिटेल में 6247.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी अबू धाबी की कंपनी मुबाडाला

आरआरवीएल में दो दिन से भी कम समय में यह तीसरा निवेश है. मुबाडाला का निवेश आरआरवील में 1.40 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा.

नई दिल्लीः अबू धाबी की सरकारी संपत्ति कोष मुबाडाला इनवेस्टमेंट कंपनी ने दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड़ रुपये निवेश कर 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर लि. (आरआरवीएल) में दो दिन से भी कम समय में यह तीसरा निवेश है. मुबाडाला कंपनी में निवेश करने वाला चौथा निवेशक है.

आरआईएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मुबाडाला का 6,247.5 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस रिटेल के धन- पूर्व इक्विटी मूल्य 4.285 लाख करोड़ रुपये पर आधारित है. बयान के अनुसार, ‘‘मुबाडाला का निवेश आरआरवील में 1.40 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा.’’

इससे पहले बुधवार को वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने कंपनी में 3,674 करोड़ रुपये निवेश कर 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी. साथ ही अमेरिका की निवेशक सिल्वर लेक ने 1,875 करोड़ रुपये का दूसरा निवेश किया. उसने अबतक रिलायंस रिटेल में 9,375 करोड़ रुपये निवेश कर 2.13 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त पर दावा किया है. केकेआर ने पूर्व में 5,550 करोड़ रुपये का निवेश का 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है.

सितंबर में 24 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश रिलायंस ने सितंबर से अपनी खुदरा इकाई में 5.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 24,847.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. आरआरवीएल की अनुषंगी रिलायंस रिटेल लि. भारत का सबसे बड़ा और तेजी से विकसित होने वाला खुदरा कारोबार का परिचालन कर रही है. इसमें सुपरमार्केट, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें, थोक बाजार, ऑनलाइन किराना दुकान जियो मार्ट शामिल हैं.

रिलायंस रिटेल लिमिटेड की देश भर मे 12 हजार से ज्यादा दुकानें हैं. वित्त वर्ष 2019-20 में रिलायंस रिटेल की आय 1.63 लाख करोड़ रुपये थी.मुबाडाला का का रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी इकाइयों में दूसरा निवेश है. इससे पहले उसने जियो प्लेटफार्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश कर 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘...हम मुबाडाला जैसे बेहतरीन संगठन के साथ साझेदारी को महत्व देते हैं. भारत के खुदरा क्षेत्र के लाखों छोटे खुदरा विक्रेताओं, व्यापारियों और दुकानदारों को प्रौद्योगिकी के माध्यम से मजबूत बनाने के हमारे मिशन में उनके विश्वास को भी हम स्वीकार करते हैं. मुबाडाला का निवेश और मार्गदर्शन इसमें सहायक होगा.”  यह निवेश नियामकीय और अन्य जरूरी मंजूरी पर निर्भर है.

यह भी पढ़ें- 2018-19 के लिए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन अब हुई 30 अक्टूबर

ITR Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget