एक्सप्लोरर

Asia's Richest Person: मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे धनवान शख्स, गौतम अडानी इस निचले स्थान पर फिसले

Asia's Richest Person: फोर्ब्स की प्रतिष्ठित बिलेनियर लिस्ट 2023 में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं और उनकी संपत्ति कितनी है, ये जानकर आपको हैरानी होगी.

Asia's Richest Person: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनवान शख्स बन गए हैं. एशिया के सबसे अमीर शख्स के तौर पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे कर दिया था पर एक बार फिर मुकेश अंबानी इस स्थान पर काबिज हो गए हैं. फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट 2023 में भारत के मुकेश अंबानी को 9वां स्थान मिला है और वो एशिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर सामने आए हैं.

कितनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में 65 साल के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर आए हैं. इस तरह उन्होंने टॉप 10 में एक बार फिर अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर आए हैं और उनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर की रही है.

पिछले साल 10वें स्थान पर रहे थे मुकेश अंबानी

फोर्ब्स की इस जानी मानी बिलेनियर लिस्ट में पिछले साल मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर थे और उनकी नेटवर्थ कुल 90.7 अरब डॉलर पर थी. इस साल की लिस्ट में मुकेश अंबानी इस समय माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर, गूगल के लैरी पेज और सरगी ब्रिन से आगे हैं. इतना ही नहीं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से भी आगे बने हुए हैं.

गौतम अडानी को हुआ भारी नुकसान

अडानी अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है और फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में ये 24वें स्थान पर आ गए हैं. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की नेटवर्थ में जो गिरावट आई है उसके चलते गौतम अडानी फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में 24 वें स्थान पर फिसल गए हैं. 24 जनवरी को गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे और उनकी नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी. इसी दिन यानी 24 मार्च को अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट निकाली और तब से अडानी समूह के शेयरों में डाउनफॉल शुरू हो गया था.

HCL Tech के शिव नादर का भी लिस्ट में है नाम

गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने रहे. हालांकि अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद कुल 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ग्लोबल लिस्ट में 24वें स्थान पर आ गए हैं. एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर 25.6 अरब डॉलर की संपत्ति और 55वीं रैंक के साथ लिस्ट में भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं.

भारत में बढ़ी अरबपतियों की संख्या

फोर्ब्स की अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग पिछले साल 2,668 से घटकर 2023 में 2,640 हो गई है, भारत में हालांकि अरबपतियों की संख्या 2022 में 166 धनवानों से बढ़कर इस साल (2023) में 169 पर आ गई है. नेटवर्थ की गणना करने के लिए, फोर्ब्स ने 10 मार्च 2023 से स्टॉक की कीमतों और एक्सचेंज रेट्स का इस्तेमाल किया है. 

अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति- फोर्ब्स

फोर्ब्स के मुताबिक अमेरिका अभी भी सबसे अधिक अरबपतियों का दावा करता है, जिसमें 735 सूची सदस्य सामूहिक रूप से 4.5 ट्रिलियन डॉलर के हैं. 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के 562 अरबपतियों के साथ चीन (हांगकांग और मकाऊ सहित) दूसरे स्थान पर है, इसके बाद भारत 675 बिलियन डॉलर मूल्य के 169 अरबपतियों के साथ है. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल फिर उछला और इस शहर में चढ़ गए फ्यूल के दाम, जानिए यहां लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
Free Finance Apps: 1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
Assembly Elections 2026 Live: बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, पुलिस ने किसे किया गिरफ्तार? जानिए
Live: बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, पुलिस ने किसे किया गिरफ्तार? जानिए
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Embed widget