एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: दुनिया के टॉप सीईओ की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, जानिए किन लोगों को पछाड़ा

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 की दुनिया के टॉप सीईओ की लिस्ट में मुकेश अंबानी कई दिग्गज लोगों को पछाड़कर नंबर-2 पर पहुंच गए है, जानिए वे किन लोगों से आगे निकल गए है.

Reliance Chairman Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मुकेश अंबानी ब्रांड फाइनेंस की दुनिया के शीर्ष सीईओ की सूची (World’s Top CEOs) में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रांड फाइनेंस (Brand Finance's) के ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 (Brand Guardianship Index- 2023) में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Nvidia CEO, Jensen Huang) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर है. जानिए क्या है खास...

इन्हें पछाड़कर आगे निकले 

मुकेश अंबानी अब दुनिया के टॉप सीईओ की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं. भारत में उन्हें पहली और दुनिया में दूसरी रैंकिंग मिल गई है. मुकेश अंबानी ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadela), गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) को पछाड़ दिया है. 

अंबानी को मिले 81.7 अंक 

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को 81.7 अंक मिले हैं. जबकि नंबर 1 के पायदान पर मौजूद अमेरिकी उद्योगपति जेनसेन हुआंग को 83 अंक मिले हैं. सिर्फ 2 अंको से मुकेश दूसरे नंबर पर है. इस लिस्ट को इंडेक्स ब्रांड फाइनेंस तैयार करता है, जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता दी जाती है. इसके लिए कंपनियों के सीईओ की कार्यकुशलता, कंपनी के ग्रोथ में उनकी भूमिका, शेयर मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका का आकलन किया जाता है. 

देखें कौन-किस पायदान पर

सत्या नडेला को हुआंग और अंबानी दोनों ने पीछे छोड़ दिया है, जो 2022 में पहली रैंकिंग के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गए थे. ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 में चौथा स्थान एडोब के शांतनु नारायण है, जबकि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई 5वें स्थान पर रहे है. छठे स्थान पर डेलॉयट के सीईओ पुनीत रेनजेन और 7वें स्थान पर एस्टी लाउडर के फैब्रिजियो फ्रेडा थे. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीईओ की सूची में 8वां स्थान टाटा संस के नटराजन चंद्रशेखरन को मिला है.

शीर्ष 100 में 6 भारतीय सीईओ 

भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी और एन चंद्रशेखरन ने शीर्ष 10 में स्थान मिला है. वही शीर्ष 100 में 6 भारतीय सीईओ पहुंच गए है. इसके अलावा, रैंकिंग से शीर्ष 10 में से 6 भारतीय मूल के हैं, जिनमें से 4 भारतीय-अमेरिकी हैं (सत्य नडेला तीसरे, शांतनु नारायण चौथे, सुंदर पिचाई पांचवें और पुनीत रेनजेन छठे स्थान पर हैं). इससे साबित होता है कि ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 का कहना है कि वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का भारी प्रभाव बना हुआ है.

अंबानी को दोहरी खुशखबरी 

वही एशिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी के लिए दोहरी खुशखबरी भी है. एक ओर उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anand Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की सगाई हो गई है. वही दूसरी तरफ ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को दूसरी रैंकिंग हासिल हुई है. 

 

यह भी पढ़ें

Google vs CCI: सुप्रीम कोर्ट की लताड़ का असर, गूगल ने कहा भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग के साथ करेंगे सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget