एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: पहले 3 साल में दिया 2000% रिटर्न, अब यह कंपनी देगी शत प्रतिशत डिविडेंड

Best Multibagger Stock: इन्वेस्टर्स के पैसे को डबल बनाने वाले शेयरों को मल्टीबैगर कहा जाता है, लेकिन इस शेयर ने तो अपने इन्वेस्टर्स को कई गुणा रिटर्न दिया है...

Multibagger Stock List 2023: शेयर बाजार (Share Market) के इन्वेस्टर्स अक्सर मल्टीबैगर शेयरों की चर्चा करते रहते हैं. मल्टीबैगर उन शेयरों को कहा जाता है, जो अपने इन्वेस्टर्स के पैसे को कम से कम डबल बना दें. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने इन्वेस्टर्स की दौलत को दो या तीन गुणा नहीं बल्कि 2000 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ा दिया है. और तो और, अब इस शेयर के इन्वेस्टर्स को 100 फीसदी का बंपर डिविडेंड भी मिलने वाला है.

यह काम करती है कंपनी

यह कहानी है स्मॉल कैप कंपनी राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड (Rajratan Global Wire Ltd) की. इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अभी महज 4,230 करोड़ रुपये है. कंपनी औद्योगिक इस्तेमाल वाले ड्रॉन स्टील वायर्स का उत्पादन करती है. खासकर ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले वायर्स में कंपनी को विशेषज्ञता हासिल है. यह बीड वायर के मामले में भारत की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरर और सप्लायर कंपनी है.

अभी इतना है शेयर का भाव

राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड के शेयर (Rajratan Global Wire Ltd Share Price) का भाव अभी 860 रुपये है. शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर लगभग 2.50 फीसदी गिरकर 860 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड के शेयर का भाव करीब 11 फीसदी चढ़ा है.

पिछले एक साल में औसत प्रदर्शन

राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड के शेयरों के भाव में पिछले एक महीने के दौरान करीब 10 फीसदी की तेजी आई है. वहीं पिछले छह महीने के दौरान यह करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है. यह साल भी इसके लिए कुछ खास नहीं रहा है और इस दौरान 3.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. इस तरह देखें तो शॉर्ट टर्म में इस शेयर ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है.

2200 फीसदी से ज्यादा तेजी

पिछले एक साल में इस शेयर ने 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 3 साल के दौरान इसका रिटर्न तो हैरान करने वाला है. इस दौरान राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड के शेयरों के भाव में 2200 फीसदी से भी ज्यादा की जबरदस्त रैली आई है. करीब तीन साल पहले इसके एक शेयर का भाव 40 रुपये से भी कम था, जो अभी 860 रुपये हो चुका है.

हाई लेवल से इतना नीचे

हालांकि अभी यह शेयर अपने हाई लेवल से बेहद नीचे ट्रेड कर रहा है. इसने 08 सितंबर 2022 को 1409 रुपये का हाई लेवल छुआ था. वहीं 17 जून 2022 को यह शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर 539.40 रुपये पर रहा था. अभी यह शेयर फिर से चर्चा में है. कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को 100 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: जुलाई में भी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, फिर तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
3000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; क्या जंग के माहौल में अभी इन पर निवेश कराएगा मुनाफा?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना...
Stock Market 17 March: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, सेंसेक्स 207 अंक उछला; निफ्टी 23,478 के पार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, सेंसेक्स 207 अंक उछला; निफ्टी 23,478 के पार
DA Hike: हो गया 5 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान, खबर मिलते ही खुशी से झूम उठे इस राज्य के सरकारी कर्मचारी
हो गया 5 परसेंट DA बढ़ने का ऐलान, खबर मिलते ही खुशी से झूम उठे इस राज्य के सरकारी कर्मचारी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget