एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने केवल 6 महीने में निवेशकों को दिया तीन गुना रिटर्न

Multibagger Stock: जब किसी स्टॉक में सोच समझकर पैसा लगाया जाता है, तो बेहद कम समय में निवेशकों का कई गुना रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.

Multibagger Stock: साल 2021 में तमाम शेयरों ने बेहद कम समय में जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस साल उन शेयरों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिन्होंने कम समय में शेयर धारकों के पैसे को दोगुना या इससे अधिक कर दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा कोरोना महामारी के बाद आए बदलाव के कारण हो सकता है. फरवरी और मार्च 2020 में भारी बिकवाली के बाद एनएसई निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं. इसका पूरा फायदा निवेशकों को मिल रहा है. 

तेजी के इस दौर में स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. ऐसे शेयरों ने भी उच्चतम स्तर को छूकर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. ऐसे में जिन निवेशकों ने स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश किया था, उन्हें काफी बढ़िया रिटर्न मिल रहा है. इनमें से एक कंपनी 'दीप इंडस्ट्रीज' भी है, जिसके शेयर ऐसे ही स्मॉल-कैप शेयरों में से एक हैं. एनर्जी क्षेत्र की इस कंपनी ने निवेशकों को करीब 265 फीसदी रिटर्न दिया है. अगर रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो पिछले छह महीनों में शेयरों की कीमत 35.60 रुपये प्रति स्टॉक से उछलकर 129.55 रुपये प्रति स्टॉक हो गई है. इसके निवेशकों में खुशी की लहर है. 

कैसा रहा है पिछला रिकॉर्ड 
अगर दीप इंडस्ट्री के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो यह काफी बढ़िया और लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, पिछले 5 व्यापार सत्रों में दीप इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत 114.50 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 129.55 हो गई है. इस छोटे से समय में इसमें करीब 13 फीसदी उछाल आया है. रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले एक महीने में दीप इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 94.75 रुपये से बढ़कर 129.55 रुपये हो गई, जिससे उसके निवेशकों को करीब 36 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. इसके अलावा पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर की कीमत 35.60 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 129.55 रुपये प्रति शेयर हो गई है. इस छोटे से समय में इसमें 265 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

किस तरह बढ़ा निवेशकों का पैसा 
आसान भाषा में समझें, तो अगर किसी निवेशक ने 5 व्यापार सत्र पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किए थे, तो उसकी रकम आज की तारीख में करीब 1.13 लाख हो जाती. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किए होते, तो रकम 1.36 लाख रुपये हो जाती. इसके अलावा किसी निवेशक ने 6 महीने पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होते, तो उसकी रकम 3.65 लाख हो जाती. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहाँ कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock: इन 3 स्टॉक ने अगस्त महीने में दिया 150% से ज्यादा रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
8वें वेतन आयोग पर अपडेट! कर्मचारियों के लिए आई राहत की खबर, जानिए पूरी डिटेल
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
निवेश का गोल्डन मौका! ब्रोकरेज फर्म ने बताए ऐसे शेयर, जहां 55% तक दिख रहा है दमदार अपसाइड
Income Tax Return Filing AY 2026-27: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?
सरकार लेकर आ रही है 2 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम! जानें किन्हें मिलेगा इसका फायदा?

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget