एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 10 सालों में निवेशकों को किया मालामाल, दिया करीब 86 गुना रिटर्न

Share Market News: शेयर मार्केट (Share Market) के जानकार मानते हैं कि अगर आप बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो आपको लंबे समय तक निवेश रखना चाहिए.

Astral Share Price: बीते 24 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 60,000 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. पिछले 8 महीनों में सेंसेक्स करीब 10,000 अंक बढ़ गया है. 21 जनवरी 2021 को सेंसेक्स 50,000 के स्तर पर पहुंचा था. शेयर मार्केट (Share Market) में उछाल आने से पिछले 8 महीनों में कुल 42 स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बन गए हैं. कुछ स्टॉक ऐसे भी हैं, जिन्होंने 2021 में 100 प्रतिशत से कम का रिटर्न दिया है, लेकिन लंबी अवधि में इन शेयरों ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है. लंबी अवधि के निवेश में जबरदस्त रिटर्न देने वाले स्टॉक में एस्ट्रल शेयर (Astral Share) भी शुमार है. पिछले 10 सालों में एस्ट्रल शेयर की कीमत 23.82 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 2063 रुपये प्रति शेयर हो गई है. इस अवधि में इसने अपने निवेशकों को करीब 8560 प्रतिशत रिटर्न दिया है. 

एस्ट्रल शेयर की कीमतों का पिछला रिकॉर्ड जान लीजिए 
इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों की कीमत का पिछला रिकॉर्ड देखें, तो पिछले एक महीने में यह 1982.05 रुपये प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर 2063 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. इस अवधि में करीब 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई. पिछले 6 महीनों में एस्ट्रल शेयर की कीमत 1591.65 रुपये प्रति स्टॉक स्तर से बढ़कर 2063 रुपये हो गई. 6 महीनों में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. 

पिछले एक साल में एस्ट्रल शेयर की कीमत 850.95 रुपये से बढ़कर 2063 रुपये प्रति शेयर हो गई है. इस अवधि में निवेशकों के पैसे में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले 5 वर्षों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 263 रुपये से बढ़कर 2063 हो गया. इस समयसीमा में इसने निवेशकों को 680 प्रतिशत रिटर्न दिया है. यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 10 सालों में 23.82 प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर 2063 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया है. इस अवधि में यह करीब 86.4 गुना बढ़ गया है. 

कैसे बढ़ा निवेशकों का पैसा?
एस्ट्रल शेयर के रिकॉर्ड के आधार पर कहा जा सकता है कि यदि किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसके पैसे 1.04 लाख हो जाते. किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो रकम 1.30 लाख रुपये हो जाती. एक साल पहले इस शेयर में 1 लाख के निवेश पर 2.40 लाख का रिटर्न मिलता. 5 साल में 1 लाख के निवेश पर अब 7.80 लाख का रिटर्न मिलता. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया था, तो आज उसकी रकम 86.40 लाख रुपये हो जाती. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock Tips: साल 2021 में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों का पैसा किया 3 गुना, निवेश करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Bank Holidays October 2021: अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget