एक्सप्लोरर

Mutual Funds: म्यूचुअल फंडों की तेज हुई डिमांड, लगातार 35वें महीने बढ़ा निवेश

Mutual Fund Investment: शेयर बाजार की तेजी का फायदा उठाने के लिए इन्वेस्टर म्यूचुअल फंड खासकर इक्विटी म्यूचुअल फंड की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं...

शेयर मार्केट की रैली के बीच म्यूचुअल फंडों में निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है. इसका पता म्यूचुअल फंडों की लगातार बढ़ती एयूएम और इनफ्लो के जारी ट्रेंड से चलता है. आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंडों की एयूएम हाल ही में न सिर्फ पहली बार 50 लाख करोड़ रुपये के पार निकली है, बल्कि लगातार 35वें महीने इनफ्लो का ट्रेंड बरकरार रहा है.

अब इस स्तर पर पहुंची टोटल एयूएम

स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी प्रभुदास लीलाधर ने फरवरी के लिए अपनी विंटेज वेल्थ प्रोडक्ट्स रिपोर्ट में इन आंकड़ों को हाईलाइट किया है. रिपोर्ट के अनुसार, म्यूचुअल फंडों के द्वारा कुल प्रबंधित संपत्ति (एयूएम) का आंकड़ा जनवरी 2024 में बढ़कर 52.74 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले दिसंबर 2023 में म्यूचुअल फंडों के द्वारा प्रबंधित संपत्ति का आंकड़ा 50.78 लाख करोड़ रुपये रहा था. दिसंबर 2023 में पहली बार भारत में म्यूचुअल फंडों के द्वारा प्रबंधित संपत्ति 50 लाख करोड़ रुपये के स्तर के पार निकली थी.

एसआईपी ने जनवरी में बनाया रिकॉर्ड

एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंडों में निवेश में लगातार तेजी आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने के दौरान म्यूचुअल फंडों में एसआईपी के जरिए 18,838 करोड़ रुपये का निवेश आया. यह किसी भी एक महीने में एसआईपी के जरिए आया सबसे ज्यादा निवेश है. इससे पहले दिसंबर 2023 में एसआईपी के जरिए 17,610 करोड़ रुपये का निवेश आया था.

मार्च 2021 से बना हुआ है ट्रेंड

इक्विटी म्यूचुअल फंडों में तो निवेश का रुझान रिकॉर्ड बनाए जा रहा है. जनवरी महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंडों का इनफ्लो 28 फीसदी बढ़कर 21,780 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह लगातार 35वां ऐसा महीना रहा, जब इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश आया है. इक्विटी म्यूचुअल फंडों में इनफ्लो का यह ट्रेंड मार्च 2021 से बिना गैप के बरकरार है.

अपनी-अपनी कैटेगरी के टॉप परफॉर्मर

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में लार्ज कैप कैटेगरी में निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने सबसे ज्यादा 36.27 फीसदी का रिटर्न दिया. मिड कैप कैटेगरी में क्वांट मिड कैप फंड का रिटर्न सबसे ज्यादा 51.87 फीसदी रहा. वहीं स्मॉल कैप फंड में टॉप परफॉर्मर बंधन स्मॉल कैप फंड बना, जिसने बीते एक साल में 69.39 फीसदी का रिटर्न दिया. स्मॉल कैप की कैटेगरी में निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने भी 50 फीसदी से ज्यादा 56.71 फीसदी का रिटर्न दिया.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कैसे बनाएं ट्रेंड-फॉलोइंग स्ट्रेटजी? काम आएंगे ये 5 प्रमुख इंडिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल युद्ध ने दी गोल्ड-सिल्वर को नई उड़ान, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
ईरान-इजरायल युद्ध ने दी गोल्ड-सिल्वर को नई उड़ान, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
Stock Market 2 March: ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर

वीडियोज

Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget