एक्सप्लोरर

Emcure Pharma IPO: शार्क टैंक इंडिया फेम नमिता थापर के एमक्योर फार्मा का जल्द आएगा आईपीओ, सेबी ने दी मंजूरी

Emcure Pharma IPO Update: 2022 में भी एमक्योर फार्मा आईपीओ लेकर आने वाली थी लेकिन यूक्रेन रूस युद्ध से बिगड़े हालात के चलते प्लान को टाल दिया गया था.

Emcure Pharma IPO: आईपीओ बाजार की रौनक बढ़ने वाली है. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) ने शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) फेम नमिता थापर (Namita Thapar) की एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी अपने आईपीओ में नए शेयर्स के साथ ऑफर फॉर सेल (Offer For sale) के जरिए भी पैसा जुटाएगी. यानि कंपनी के मौजूदा निवेशक भी आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. आईपीओ में फ्रेश इक्विटी के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है जबकि 1.36 करोड़ शेयर्स कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए आईपीओ में बेचेंगे.   

दो महीने में आ सकता है आईपीओ

सेबी से एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) को आईपीओ लाने की मंजूरी मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि कंपनी अगले दो महीने में आईपीओ को लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने दिसंबर 2023 में सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. इसके मुताबिक आईपीओ में जुटाने गए रकम के जरिए कंपनी कर्ज का भुगतान करेगी साथ ही बचे हुए रकम को कंपनी के दूसरे कार्यों पर खर्च किया जाएगा. एमक्योर फार्मा ने साल 2022 में यूक्रेन रूस युद्ध के बाद शेयर बाजार के बिगड़े सेंटीमेंट के चलते अपने आईपीओ प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. 

बेन कैपिटल की है हिस्सेदारी

बेन कैपिटल (Bain Capital) समर्थित एमक्योर फार्मा ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए जेपी मॉर्गन, जेफ्फीरीज, और कोटक को इंवेस्टमेंट बैंक के तौर पर हायर किया हुआ है. बेन कैपिटल की कंपनी में 13 फीसदी हिस्सदारी है. इस आईपीओ में बेन कैपिटल अपनी हिस्सेदारी को बेच सकती है. आईपीओ के जरिए एमक्योर फार्मा 3 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन का टारगेट लेकर चल रही है.  

13वीं बड़ी फार्मा कंपनी

1981 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर के पिता सतीश मेहता ने महज 3 लाख रुपये के पूंजी के साथ से एमक्योर फार्मा को खड़ा किया था. कंपनी का देश की 13 वीं बड़ी फार्मा कंपनी है. 40 सालों में एमक्योर ने 19 सब्सिडियरी कंपनी खड़ा किया है. उसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम में 500 वैज्ञानिक हैं और कंपनी के 11,000 के करीब वर्कफोर्स है. 

ये भी पढ़ें 

Union Budget 2024: चुनावी नुकसान के बाद, 10 लाख रुपये से ऊपर इनकम वालों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
Iran War: खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
खतरनाक मोड़ पर ईरान-यूएस वॉर और ट्रंप की धमकी के बीच भारत के लिए आयी ये चौंकने वाली रिपोर्ट
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget