एक्सप्लोरर

Murthy Family: नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने एक डील से कमाए थे 915 करोड़ रुपये, तीन गुना हुआ मुनाफा

Narayana Murthy and Sudha Murthy: नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने इस कंपनी में 417 करोड़ रुपये लगाकर 1332 करोड़ रुपये कमाए. उनका पैसा 8 साल में तीन गुना हो गया.

Narayana Murthy and Sudha Murthy: इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) को क्लाउडटेल और अमेजन की डील से 915 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था. इस डील से उन्हें अपने इनवेस्टमेंट पर लगभग तीन गुना मुनाफा हुआ था. यह डील मूर्ति परिवार की इनवेस्टमेंट कंपनी कैटामारन (Catamaran) के जरिए की गई थी. कैटामारन ने ईकॉमर्स सेलर क्लाउडटेल में 76 फीसदी हिस्सेदारी लगभग 1332 करोड़ रुपये में बेचीं थी. 

मूर्ति परिवार ने क्लाउडटेल में लगाए थे 417 करोड़ रुपये

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग से जानकारी मिली है कि मूर्ति परिवार (Murthy Family) ने क्लाउडटेल में 417 करोड़ रुपये लगाए थे, जो कि 8 साल में 1332 करोड़ रुपये बन गए. इस तरह से नारायण और सुधा मूर्ति को इस डील से 915 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. पिछले एक दशक में कैटामारन ने तेजी से तरक्की की है. कैटामारन ने क्लाउडटेल में यह हिस्सेदारी होबर मेलो ट्रस्ट के जरिए खरीदी थी. सुधा मूर्ति का इसमें 80 फीसदी हिस्सा था और बाकी का नारायण मूर्ति के पास. 

इसी कंपनी के जरिए होती थी अमेजन पर 50 फीसदी सेल

क्लाउडटेल एक अमेजन और कैटामारन ज्वॉइंट वेंचर है. इसे 2014 में बनाया गया था. यह कंपनी अमेजन के ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मर्चेंट्स की ट्रेनिंग करती है. साथ ही उन्हें अमेजन से जोड़ने में भी मदद करती है. क्लाउडटेल ने तेजी से तरक्की की और जल्द ही अमेजन पर सबसे बड़ी मर्चेंट बन गई. एक समय में अमेजन पर लगभग 50 फीसदी सेल इसी कंपनी के जरिए ही होती थी. मगर, ईकॉमर्स कानून में आए बदलाव के चलते अमेजन को इसमें अपनी हिस्सेदारी कम करनी पड़ी.  

मार्च, 2022 में 19 हजार करोड़ रुपये की सेल का आंकड़ा छुआ

क्लाउडटेल ने मार्च, 2022 में 19 हजार करोड़ रुपये की अधिकतम सेल का आंकड़ा टच किया था. एक साल बाद मार्च, 2023 में कंपनी की बिक्री सिर्फ 3100 करोड़ रुपये रह गई थी. कैटामारन को अमेजन के साथ हुए पार्टनरशिप एग्रीमेंट के तहत क्लाउडटेल के वित्त वर्ष 2022 के रेवेन्यू में से 20 फीसदी एग्जिट बोनस भी मिलना है.

ये भी पढ़ें 

TCS CEO: वर्क फ्रॉम होम को सपोर्ट नहीं करते टीसीएस सीईओ, ऑफिस आकर काम करें कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget