एक्सप्लोरर

Supertech: सुपरटेक रियल्टर्स को एनसीएलटी में लगा झटका, इनसॉल्वेंसी शुरू करने का आया आदेश

Supertech Realtors Insolvency: सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ काफी समय से एनसीएलटी में मामला चल रहा था और अब इनसॉल्वेंसी शुरू करने का ऑर्डर आ गया है...

दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपरों में एक सुपरटेक रियल्टर्स को एनसीएलटी से झटका लगा है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है.

भारी पड़ा 168 करोड़ रुपये का डिफॉल्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनसीएलटी की दो सदस्यों वाली दिल्ली बेंच ने यह फैसला सुनाया है. एनसीएलटी ने इस मामले में अंजु अग्रवाल को अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त किया है. एनसीएलटी की दिल्ली बेंच डिफॉल्ट के एक मामले की सुनवाई कर रही थी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 168.04 करोड़ रुपये के एक डिफॉल्ट को लेकर सुपरटेक रियल्टर्स के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया था.

सुपरनोवा प्रोजेक्ट से चर्चा में आई कंपनी

सुपरटेक रियल्टर्स रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक की सब्सिडियरी है. सुपरटेक रियल्टर्स को सुपरनोवा प्रोजेक्ट से खासी चर्चा मिली है. कंपनी सुपरनोवा प्रोजेक्ट में रेसिडेंशियल अपार्टमेंट, ऑफिस व रिटेल स्पेस और लग्जरी होटल डेवलप कर रही है. सुपरटेक के खिलाफ पहले से एक कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस भी चल रहा है.

बनने वाला था दिल्ली-एनसीआर में ये रिकॉर्ड

सुपरनोवा प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित है. इस प्रोजेक्ट को 2,326.14 करोड़ रुपये की लागत से 70 हजार वर्गमीटर से ज्यादा क्षेत्र में डेवलप किया जा रहा है. योजना के हिसाब से सुपरनोवा प्रोजेक्ट में 80 मंजिलें होंगी और उसकी ऊंचाई 300 मीटर होगी. तैयार होने के बाद सुपरनोवा प्रोजेक्ट के नाम दिल्ली-एनसीआर की सबसे ऊंची इमारत होने का खिताब दर्ज हो जाएगा.

अधर में लटका सुपरनोवा का भविष्य

हालांकि अब सुपरनोवा प्रोजेक्ट का भविष्य अधर में लटक गया है. सुपरटेक रियल्टर्स ने सुपरनोवा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले बैंकों के एक समूह से 735 करोड़ रुपये का कर्ज मांगा था. उसके अलावा कंपनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 150 करोड़ रुपये के लोन का अनुरोध किया था, जिसे टर्म लोन के रूप में दिसंबर 2012 में बैंक ने मंजूर कर दिया था. कंपनी को मार्च 2023 तक 10 साल 4 महीने में लोन का भुगतान करना था, लेकिन उसने डिफॉल्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड का कहर, पिछले तीन साल में हर दूसरे शहरी के साथ हुई ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget