एक्सप्लोरर

Maggi: 10 रुपये वाली मैगी फिर करेगी वापसी, जानें किन बाजारों में मिल पाएंगे सस्ती कीमत वाले इंस्टेंट नूडल्स

Maggi Noodles in 10 Rupees Pack: मैगी पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इसका बेहद पॉपुलर 10 रुपये वाला पैक अब बाजारों में वापसी करने वाला है. क्या होगा इस बार अलग और कहां उपलब्ध होगा- जानें.

Maggi Noodles: 2 मिनट नूडल के नाम से मशहूर नेस्ले इंडिया का नूडल ब्रांड मैगी के 10 रुपये के पैक में वापसी हो रही है. पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी नेस्ले एक बार फिर छोटे शहरों के बाजारों को कैप्चर करने के लिए आकर्षक प्राइस पर वापसी कर रही है जिससे इंस्टेंट नूडल्स को गांवों और कस्बों में फिर से आसानी से बेचा जा सके.

कब-कब बढ़े मैगी नूडल्स के दाम

स्विस कंपनी की लोकल यूनिट नेस्ले इंडिया पहले 100 ग्राम के पैक वाली मैगी 10 रुपये में बेचा करती थी, इसने दिसंबर 2014 में मैगी के इसी पैकेट के दाम 12 रुपये कर दिए थे और पिछले साल यानी 2022 की फरवरी में इसके रेट 14 रुपये कर दिए थे. इसके पीछे कारण बताया गया था कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा था. 

40 ग्राम की पैकिंग में होगा मैगी का 10 रुपये वाला पैकेट

अब जो नया पैक आ रहा है उसे देश के 15 राज्यों में लाया जा रहा है जिसे ग्रामीण बाजारों और छोटे शहरों में खास तौर पर लाया जा रहा है. इसका वजन 40 ग्राम होगा. हालांकि 10 रुपये वाला मैगी का पैक अभी भी पंजाब और उत्तराखंड के कुछ मार्केट्स में उपलब्ध है, जहां इसे मुख्य तौर पर हाइवे और टूरिस्ट प्लेस पर लिया जा सकता है.

कुछ कारण और हैं

दरअसल 5 रुपये और 10 रुपये के प्राइस पॉइंट याद रखने में आसान हैं और इनका लेनदेन करना भी काफी आसान है. इसी की वजह से ये सबसे आकर्षक और निचली कीमतों के बैंड वाले कंज्यूमर्स के लिए पॉपुलर पैक्ड आइटम्स होते हैं. जैसे कि खाने और शैम्पू के पैकेट की बिक्री इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा होती है, तो इसी तरह नेस्ले कंपनी भी इस मार्केट स्ट्रेटेजी पर लौट रही है. मैगी मसाला नूडल्स इस समय 7 रुपये (32 ग्राम) और 14 रुपये (70 ग्राम) के पैकेट में उपलब्ध हैं. 

नेस्ले की है देश के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच की योजना

छोटे पैकेट्स का विस्तार और नए मार्केट्स तक ले जाने की नेस्ले की कोशिश इसकी कारोबारी रणनीति का हिस्सा है. नेस्ले ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी की छोटे गांवों और कस्बों में पहुंच की योजना के तहत इसने संसाधनों को बढ़ाया है और जमीनी स्तर पर प्रोडक्ट्स की उपलब्धता को प्रभावी बनाया है. कंपनी ने 55,000 गांवों के साथ साथ 1800 डिस्ट्रीब्यूशन टच पॉइंट्स को साल 2022 में अपने साथ जोड़ा है.

ये भी पढ़ें

खुशखबरी! KCC पर सब्सिडी वाला लोन मिलना होगा और आसान, आज किसान ​ऋण पोर्टल होगा लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट का असर, टॉप कंपनियों के मार्केट कैप भरभराकर गिरे; हुआ 64,734 करोड़ का नुकसान
बाजार में गिरावट का असर, टॉप कंपनियों के मार्केट कैप भरभराकर गिरे; हुआ 64,734 करोड़ का नुकसान
बाजार में हलचल के बीच ये शेयर रॉकेट की तरह भागा, दिया 265% का रिटर्न; निवेशकों की हो गई मौज
बाजार में हलचल के बीच ये शेयर रॉकेट की तरह भागा, दिया 265% का रिटर्न; निवेशकों की हो गई मौज
सोमवार को इन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों पर रखें नजर! बड़े ऑर्डर मिलने से चमक सकती है किस्मत, जानिए डिटेल
सोमवार को इन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों पर रखें नजर! बड़े ऑर्डर मिलने से चमक सकती है किस्मत, जानिए डिटेल
RBI MPC Meeting: ग्लोबल टेंशन के बीच रेपो रेट पर क्या होगा फैसला? जानिए SBI रिपोर्ट का दावा
ग्लोबल टेंशन के बीच रेपो रेट पर क्या होगा फैसला? जानिए SBI रिपोर्ट का दावा

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागेगा US?
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget