एक्सप्लोरर

New UPI Alert: यूपीआई चलाने वालों के लिए नई आफत! मिनटों में खाली हो रहे अकाउंट, रहें अलर्ट

New UPI Scam Alert: आज के वक्त में यूपीआई के जरिए कई तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है. हम आपको एक नए तरीके के स्कैम 'यूपीआई ऑटोपे रिक्वेस्ट स्कैम' के बारे में बता रहे हैं.

New UPI Scam Alert: भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. साल 2016 में यूपीआई की शुरुआत के बाद से यह पेमेंट का सबसे पॉपुलर विकल्प बन गया है. आजकल लोग कैश और कार्ड से पेमेंट करने के बजाय यूपीआई के जरिए पेमेंट करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में बढ़ते यूपीआई पेमेंट के साथ ही इससे जुड़ी फ्रॉड की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है. फ्रॉड करने वाले स्कैमर्स हर दिन नए तरीके से लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. हाल के दिनों में ऑटोपे के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम देने की कई घटनाएं सामने आई हैं. आइए जानते हैं कि आप इससे कैसे बच सकते हैं.

क्या है UPI ऑटोपे स्कैम?

ऑटो पे स्कैम के जरिए यूपीआई यूजर को एक ऑटो पे रिक्वेस्ट के जरिए चूना लगाया जाता है. इसमें सबसे पहले यूपीआई यूजर को किसी झूठी कहानी पर विश्वास दिलाने की कोशिश की जाती है. उदाहरण के तौर पर आपने नेटफ्लिक्स या डिज्नी के सब्सक्रिप्शन के लिए रिक्वेस्ट भेजा हो. ऐसे में फ्रॉड करने वाले लोग इसका फायदा उठाकर आपको सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटो पे की रिक्वेस्ट भेजते हैं. इसमें यूजर को भेजा गया रिक्वेस्ट सही हो सकता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने भेजा है वह गलत हो सकता है. ऐसे में यूजर यह सोचता है कि यह अनुरोध कंपनी की ओर से आया है और वह इसे स्वीकार कर लेता है. इसके बाद यूजर के खाते से पैसे कट जाते हैं और वह जालसाज के खाते में पहुंच जाते हैं.

फर्जी और सही रिक्वेस्ट के बीच का फर्क समझें

ध्यान रखें कि इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए सही और फर्जी रिक्वेस्ट के बीच के फर्क को समझना बहुत आवश्यक है. इसके जरिए आप अपने आपको इस तरह की फ्रॉड की घटनाओं से सुरक्षित रख सकते हैं.

आज के वक्त में लोग अपने मोबाइल नंबर को ई-शॉपिंग, रेस्तरां, मॉल, पार्किंग आदि के लिए आसानी से जमा कर देते हैं. ऐसे में इस तरह के घोटालेबाज लोग इसका फायदा उठाते हैं. वे लोगों की  UPI ID को क्रैक कर फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं.

इस तरह खुद को फ्रॉड से रखें सुरक्षित

खुद को फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए आप अपनी यूपीआई आईडी को सीधे बैंक खाते से जोड़ने से बचें. इसके बाजाय आप कोशिश करें कि वॉलेट में पैसे रखें और इसके जरिए ही पेमेंट करने की कोशिश करें. इससे आपके बैंक खाते में पैसे सुरक्षित रहेंगे और आप का पेमेंट का काम वॉलेट से चलता रहेगा. इसके साथ ही किसी भी ऑटो पे रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से पहले उसकी जांच कर लें. सही और गलत के बीच फर्क करना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें-

Namo Bharat Train: भारत की सबसे तेज ट्रेन, 25 मिनट में मेरठ से पहुंचाएगी गाजियाबाद, समय बचेगा लेकिन इतना ज्यादा होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget