एक्सप्लोरर

Highways in India: अगले 5 साल में बदल जाएगा राजमार्गों का रंग-रूप, एनएचएआई ने बनाई ये योजना

Highway Amenities: एनएचएआई नए राजमार्गों के लिए डिजाइन में कुछ बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, जो लोगों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बना सकता है...

देश में राजमार्गों का सफर आने वाले दिनों में और बेहतर होने वाला है. इसके लिए एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने खास योजनाएं तैयार की हैं, जो राजमार्गों के रंग-रूप को बदल देंगी और सफर करने वालों के लिए अनुभव को बेहतर बनाएंगी.

राजमार्गों के डिजाइन में होगा शामिल

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की योजना है कि अगले पांच साल में देश के राजमार्गों के किनारे 1 हजार वे-साइड अमेनिटीज बनाई जाएं. उनमें हाईवे विलेज और हाईवे नेस्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसके लिए एनएचएआई राजमार्गों के डिजाइन में ही वे-साइड अमेनिटीज को शामिल करने की तैयारी कर रहा है.

इस तरह से डेवलप करने की योजना

पहले राजमार्गों के किनारे 600 एमेनिटीज बनाने की योजना थी. अब इसे बढ़ाकर 1 हजार किया जा रहा है. ये अमेनिटीज पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाई जाएंगी. एनएचएआई इनके लिए जमीन मुहैया कराएगा और सभी जरूरी मंजूरियों का बंदोबस्त करेगा. प्राइवेट सेक्टर अमेनिटीज को तैयार करेगा और उन्हें 15 से 30 साल तक मैनेज व ऑपरेट करेगा.

हर 50 किलोमीटर पर होगा निर्माण

एनएचएआई के अनुसार, राजमार्गों के किनारे जिन 1 हजार अमेनिटीज को बनाने की योजना है, उनमें से 800 पीपीपी बेस्ड होंगी. ये अमेनिटीज हर 50 किलोमीटर पर बनाई जाएंगी. जहां 5 एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध होगी, वहां हाईवे विलेज बनाए जाएंगे. 5 एकड़ से कम जमीन उपलब्ध होने पर हाईवे नेस्ट का डेवलपमेंट किया जाएगा.

इस तरह से किया जाएगा इस्तेमाल

एनएचएआई की यह तैयारी ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवेज के लिए है. इन अमेनिटीज का इस्तेमाल ड्रोन लैंड करने, हेलीपैड बनाने और रिटेल आउटलेट खोलने में किया जाएगा. रिटेल आउटलेट में स्थानीय हस्तशिल्प से लेकर किसानों के ताजे उत्पाद तक बेचे जाएंगे. इनके लिए जमीन अधिग्रहण का काम राजमार्गों के जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ कर लिया जाएगा. एनएचएआई का मानना है कि हर 50 किलोमीटर पर अमेनिटीज बनाने की यह योजना राजमार्गों से सफर करने वाले लोगों के लिए यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी. अभी एक्सप्रेसवे पर इस तरह की सुविधाएं आम तौर पर पेट्रोल पंपों के साथ मिलती हैं.

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया ने दिया अपडेट, इस तारीख तक बंद रहेंगी इजरायल की उड़ानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Crisis: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम
भारत में 3 करोड़ टन LPG की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम
Stock Market Updates: लाल रंग से रंगा शेयर बाजार, 1000 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 300 अंक नीचे
लाल रंग से रंगा शेयर बाजार, 1000 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 300 अंक नीचे
एयरलाइंस IndiGo में नेतृत्व परिवर्तन के बीच नए अंतरिम अध्यक्ष का अपने कर्मचारियों को बड़ा संदेश
एयरलाइंस IndiGo में नेतृत्व परिवर्तन के बीच नए अंतरिम अध्यक्ष का अपने कर्मचारियों को बड़ा संदेश

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget