एक्सप्लोरर

Nitin Kamath: नितिन कामत ने अपने ही ऑफिस पर कराई पुलिस रेड, रोने लगे थे कर्मचारी, प्रेंक का वीडियो भी बनवाया

Zerodha Office: लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ ने अपने कर्मचारियों के साथ जबरदस्त मजाक किया था. उन्होंने कहा कि वह देखना चाहते थे कि टीम तनाव कैसे झेलती है.

Zerodha Office: लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ (Nitin Kamath) ने अपने ही ऑफिस पर पुलिस का छापा (Police Raid) पड़वा दिया था. पुलिस ने ऑफिस (Zerodha Office) में आकर कहा कि नितिन कामत धोखेबाज है. इससे पूरे ऑफिस में सनसनी फैल गई थी और कर्मचारी फूट-फुट कर रोए थे. हालांकि, यह पुलिस नकली थी. इसमें कन्नड़ अभिनेताओं को पुलिस के रोल में लिया गया था. नितिन कामत ने अपने कर्मचारियों के साथ जबरदस्त मजाक किया था. इस पूरे प्रेंक की वीडियोग्राफी भी हुई. इसके बाद नितिन कामत और निखिल कामत (Nikhil Kamat) ने सामने आकर कर्मचारियों को इस मजाक के बारे में जानकारी दी थी.

नकली पुलिसवालों ने कहा कि तुम्हारा धोखेबाज फाउंडर भाग गया

एवलॉन लैब्स (Avalon Labs) के सीईओ और संस्थापक वरुण मय्या (Varun Mayya) के पॉडकास्ट के दौरान नितिन कामत ने इस मजाक के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इन कन्नड़ अभिनेताओं ने कमाल का काम किया. हमने इस प्रैंक का पूरा वीडियो बनाया था. इन नकली पुलिसवालों ने ऑफिस में आकर कहा कि तुम्हारा फाउंडर धोखेबाज है और वह भाग गया है. इसके बाद कर्मचारियों की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. हमारा लगभग आधा ऑफिस आंसुओं में डूबा था. किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक स्‍टॉक ब्रोकर ऐसा मजाक भी कर सकता है. 

देखना चाहते थे कि टीम कैसे झेलती है तनाव को 

पॉडकास्ट के दौरान नितिन कामथ ने कहा कि हम देखना चाहते थे कि हमारी टीम तनाव में कैसे रिएक्‍ट करती है. वीडियो में दिख रहा है कि नकली पुलिस एक हाई कोर्ट के फर्जी आदेश को कर्मचारियों को दिखाती है. यह लोग कर्मचारियों को काम बंद करने का निर्देश भी देते हैं. इस दौरान कुछ कर्मचारी पुलिसवालों से बात करने की कोशिश भी करते हैं. अंत में नितिन कामत और निखिल कामत आकर मजाक का खुलासा करते हैं. एक कर्मचारी जो उस नकली रेड के दौरान मौजूद था, उसने वीडियो पर लिखा है कि आज इसे आराम से बैठकर देख और हंसा जा सकता है. मगर, उस दिन मैं नहीं हंस पा रहा था.  

रोजाना कम से कम 2 घंटे करते थे पत्रकारों से बात 

नितिन कामथ ने पॉडकास्‍ट के दौरान कहा कि उन्होंने 2018 में लिंक्डइन (Linkedin) और 2019 में ट्विटर (Twitter) से अपनी सोशल मीडिया यात्रा की शुरुआत की. उससे पहले वह जेरोधा के सोशल मीडिया को मैनेज कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुझे कंटेंट की ताकत का एहसास हो गया था. हमारी किसी भी पोस्ट के बाद कंपनी को फायदा ही होता था. यूट्यूब का महत्त्व वह काफी पहले समझ गए थे. जेरोधा फाउंडर ने बताया कि उन्होंने पहले दिन से ही ब्लॉगिंग शुरू कर दी थी. वह 2011 से 2018 तक रोजाना कम से कम 2 घंटे पत्रकारों से वार्ता करते थे. उन्होंने कहा कि पैसों का व्यापार भरोसे और साख पर होता है इसलिए आपको अपना कंटेंट बनाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

New IPO: नए साल पर आईपीओ मार्केट में बना इतिहास, अनजान सी दो कंपनियों ने मचा दी गदर, टूट गए रिकॉर्ड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार! 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 500000 करोड़
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
LPG संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खबर: अब अर्जेंटीना से होगी LNG की सप्लाई, अडानी पोर्ट्स को मिला ठेका
Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट
SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
Pepsi Sharma Death: नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमें में फैंस
नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget