एक्सप्लोरर

अडानी ग्रीन के खिलाफ अभी कोई एक्शन नहीं लेगी आंध्र प्रदेश सरकार, जांच रिपोर्ट और ठोस सबूत मिलने का करेगी इंतजार

Adani Bribery Case: सूत्रों के मुताबिक अडानी मामले में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ठोस सबूत मिलने तक कोई कार्रवाई नहीं करने के पक्ष में हैं.

Adani Bribery Case: अमेरिकी अदालत के रिश्वतखोरी के आरोपों में अदानी समूह और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी प्रशासन की संलिप्तता पर अभी तक हिंदुस्तान खास कर आंध्र प्रदेश में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस बीच इस कथित घोटाले पर मौजूदा टीडीपी सरकार ने और सबूतों के इंतजार का फैसला किया है.

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रसारण मंत्री ने क्या कहा

गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद एबीपी न्यूज़ के सवाल पर राज्य के सूचना प्रसारण मंत्री के पार्थसारथी ने स्पष्ट कर दिया की सरकार अभी इंतजार करने के पक्ष में है और मामला चूंकि अमेरिका में चल रहा है इसलिए वो जांच रिपोर्ट का इंतज़ार करेगी. 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऑफ कैमरा पर क्या कहा

इस बीच मीडिया से एक ऑफ कैमरा आन रिकार्ड मुलाकात में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिना ठोस सबूतों के किसी भी समझौते को रद्द करना संभव नहीं है, क्योंकि इससे राज्य को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. नायडू ने कहा "हम तब तक किसी समझौते से पीछे नहीं हट सकते जब तक ठोस सबूत नहीं मिलते. हमें और तथ्य सामने लाने की जरूरत है, अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी."

नवंबर में सामने आया था मामला

यह मामला नवंबर में सामने आया था, जब अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों की खबरें सामने आईं थीं. 22 नवंबर को नायडू ने राज्य विधानसभा में इस मामले को "नुकसानदेह" करार देते हुए कहा था कि सरकार तथ्यों को जांच रही है और उचित कार्रवाई के लिए कदम उठाएगी. नायडू ने इस विवाद को तिरुपति लड्डू में मिलावट के उदाहरण से जोड़ा. उन्होंने कहा, "अगर मुझे इस मुद्दे पर जगन के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी, तो यह एक लड्डू अवसर है, लेकिन मैं प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करता. यही टीडीपी और वाईएसआरसीपी के बीच का अंतर है."

आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाला केस

अमेरिकी आरोपों ने और पूर्व जगन सरकार और अडानी की कथित संलिप्तता ने ना सिर्फ आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी थी बल्कि केंद्र में कांग्रेस भी कार्रवाई की मांग को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. ऐसे में एनडीए के महत्वपूर्ण घटक दल टीडीपी की इस मुद्दे पर वेट एंड वॉच मूव आगे राजनीति और भड़का सकती है ऐसी संभावना है.

ये भी पढ़ें

Front Running Scam: सेबी ने ढूंढ़ निकाले केतन पारेख के खुफिया नेटवर्क, शेयर बाजार में भागीदारी पर बैन, 65.77 करोड़ रुपए जब्त

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Income Tax Rule: क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
'रामायण' के टीजर लॉन्च से पहले एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर कपूर, एक्टर को देख पैप्स ने कहा- जय श्री राम
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget