एक्सप्लोरर

RBI Repo Rate: जानिए कब से आपकी EMI होगी सस्ती! आरबीआई 0.75% कर सकता है रेपो रेट में कटौती

RBI Monetary Policy: 2022 में महंगाई के साथ महंगी ईएमआई ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया लेकिन अगस्त 2023 के बाद से राहत की उम्मीद की जा रही है.

RBI Repo Rate Hike: अगर आप महंगी ईएमआई (EMI) से परेशान हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. इस वर्ष अगस्त महीने से आपको महंगे कर्ज से राहत मिल सकती है. आर्थिक विकास की धीमी गति (Slowing Economic Growth) और वस्तुओं की कीमतों में कमी ( Easing Prices) के चलते आरबीआई (RBI) अगस्त 2023 से ब्याज दरों में कमी कर सकता है. विदेशी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा होल्डिंग (Nomura Holdings) ने अपने क्लाइंट्स को भेजे गए नोट्स में ये बातें कही है. 

सोनल वर्मा की अध्यक्षता में  नोमुरा की अर्थशास्त्रियों ने लिखा है कि 2023 में वैश्विक कारणों के चलते भारत की आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और विकास दर घटकर 4.5 फीसदी के लेवल पर रह सकता है जिसके चलते 2023 की दूसरे छमाही में भारतीय रिजर्व बैंक को ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लेना पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2023 में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने के बाद आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती की अपनी नीति से पीछे हट सकता है. बीते साल भी Nomura ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सबसे पहले आरबीआई के सख्त मॉनिटरी पॉलिसी की भविष्यवाणी की थी जिसके बाद आरबीआई ने पांच बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर उसे 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया था.  

Nomura के अर्थशास्त्रियों के मुताबिक महंगाई में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते मांग में कमी के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी रही और ये 6.3 फीसदी के दर से ही विकास किया है. इन अर्थसात्कियों का मानना है कि भारत बेहतर स्थिति में है लेकिन कमजोर एक्सपोर्ट और इंडस्ट्रियल ग्रोथ से निवेश में कमी आ सकती है. 

बहरहाल Nomura पहली संस्था है जिसने 2023 में रेपो रेट में इतनी बड़ी कटौती की भविष्यवाणी की है.  Nomura का मानना है कि आरबीआई अपने पॉलिसी रेट को 6.50 फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी कर सकता है.  Goldman Sachs ने भारत को लेकर अपने आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर के बीच 25 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट में कटौती हो सकती है. 

राहत की बात ये है कि 12 जनवरी, 2023 को दिसंबर 2022 के लिए जो महंगाई दर के आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक खुदरा महंगाई दर घटकर 5.72 फीसदी पर आ गया है. खाद्य महंगाई में गिरावट आई है. महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंक 2 से 6 फीसदी के बैंड में आ गया है जो 7 फीसदी के ऊपर बना हुआ था. जिसके बाद उम्मीद बढ़ती जा रही है कि ब्याज दरों के बढ़ने पर ब्रेक लगे. और आने वाले दिनों में ब्याज दर घटने का सिलसिला शुरू हो सकता है जिससे महंगी ईएमआई से राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Union Budget 2023: 31 जनवरी 2023 से होगी बजट सत्र की शुरुआत, संसदीय कार्य मंत्री प्रलहाद जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 मार्च को बाजार खुला रहेगा या बंद? मार्च के अंत में छुट्टियों की भरमार, जानें पूरी डिटेल
26 मार्च को बाजार खुला रहेगा या बंद? मार्च के अंत में छुट्टियों की भरमार, जानें पूरी डिटेल
शेयर बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, टाटा स्टील से लेकर एनटीपीसी ग्रीन जैसे बड़े नाम शामिल; जानिए डिटेल
शेयर बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, टाटा स्टील से लेकर एनटीपीसी ग्रीन जैसे बड़े नाम शामिल; जानिए डिटेल
संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget