एक्सप्लोरर

थाली से गायब हो जाएगा लेग पीस, इस रिपोर्ट से आई नॉनवेज खाने वालों के लिए बुरी खबर!

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर की तुलना में इस साल नॉनवेज थाली घर में तैयार करने की लागत 12 फीसदी बढ़ गई है. वहीं, वेज थाली की लागत में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है.

Food Price Hike: नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. उनकी जेब पर अब ज्यादा लोड पड़ेगा. क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर की तुलना में इस साल नॉन वेज थाली की कीमत 12 फीसदी बढ़ गई है. वहीं वेज थाली की कीमत में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है. क्रिसिल ने थाली के इतनी महंगी होने की रिपोर्ट केवल घर की रसोई में बनने वाली वेज और नॉन वेज थाली पर होने वाले खर्च की तुलना कर के दी है. अगर रेस्टोरेंट की कीमत के आधार पर आंका जाय तो शायद यह और अधिक महंगा होगा. 

चिकेन के दाम 20 फीसदी बढ़े,

नॉनवेज थाली के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण चिकेन के दाम का बढ़ना माना जा रहा है. सालभर में चिकेन के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. इंडियन नॉनवेज थाली में चिकेन का स्टेक 50 फीसदी का माना जाता है. इस कारण कुल लागत पर इसका असर पड़ा है. सोमवार को आए क्रिसिल के आंकड़ों के मुताबिक, घर में नॉन वेज थाली तैयार करने पर अब 63 रुपये 30 पैसे खर्च होते हैं. जो पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा और नवंबर की तुलना में तीन फीसदी ज्यादा हैं.

टमाटर के दाम 24 फीसदी, आलू के 50 फीसदी बढ़े

क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि वेज थाली के दाम में बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा कारण टमाटर और आलू की कीमत है. टमाटर के दाम 24 फीसदी बढ़कर 47 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. इसी तरह आलू के दाम 50 फीसदी बढ़कर 36 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. हालांकि, वेज थाली तैयार करने के उपयोग में आने वाली कुछ सामग्री के सस्ती होने के कारण कुल लागत पिछसे साल दिसंबर की तुलना में केवल छह फीसदी ही बढ़ी है. इस कारण घर की रसोई में वेज थाली तैयार करने की कीमत पिछले साल 29 रुपये 70 पैसे से बढकर 31 रुपये 60 पैसे हो गई है.

खाने के तेल के दामों में बढ़ोत्तरी भी वेज थाली की लागत बढ़ने के बड़े कारण हैं, आलू और टमाटर की कीमतों के अलावा खाने के तेल की कीमतों में वृद्धि वेज थाली की लागत बढ़ने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है. हालांकि, एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बीच आई 11 फीसदी कमी ने वेज थाली की लागत को थोड़ा सा थामा है. 

ये भी पढ़ें : Insurance Premium: 70-75 साल की उम्र तक इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाने की नहीं है जरूरत, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget