एक्सप्लोरर

Northern Arc Capital: भर गई नदर्न आर्क कैपिटल आईपीओ के निवेशकों की झोली, 33 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Northern Arc Capital IPO Listing: 777 करोड़ रुपये का यह आईपीओ बाजार में 16 सितंबर को ओपन हुआ था. आईपीओ को निवेशकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था...

फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी नदर्न आर्क कैपिटल के हालिया आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को शानदार कमाई हो गई है. आज मंगलवार को बाजार पर कंपनी के शेयर लिस्ट होते ही आईपीओ के निवेशकों को 33 फीसदी रिटर्न मिल गया है.

लिस्टिंग के साथ मिला इतना रिटर्न

नदर्न आर्क कैपिटल का शेयर आज सुबह बीएसई पर 88 रुपये यानी 33.46 फीसदी प्रीमियम के साथ 351 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ. वहीं एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 87 रुपये यानी 33.08 प्रीमियम के साथ 350 रुपये के स्तर पर हुई. कंपनी ने आईपीओ में 249 से 263 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था.

हर लॉट पर निवेशकों ने कमाए इतने रुपये

लॉट के हिसाब से देखें तो निवेशकों को हर लॉट पर लिस्टिंग के साथ 5-5 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई है. बीएसई पर लिस्टिंग के बाद एक लॉट की वैल्यू 20,007 रुपये हो गई. यानी निवेशकों को एक लॉट पर 5,016 रुपये की कमाई हो गई. आईपीओ के एक लॉट में कंपनी ने 57 शेयर रखा था. इस तरह आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 14,991 रुपये का दांव लगाने की जरूरत पड़ी थी.

हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों के भाव में गिरावट आई, जिससे रिटर्न पर कुछ असर पड़ा. लिस्टिंग के कुछ देर बाद शेयर करीब 8 फीसदी गिर गया था.

777 करोड़ रुपये का आईपीओ लाई कंपनी

नदर्न आर्क कैपिटल कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी. फाइनेंस सेक्टर की यह कंपनी रिटेल लोन ऑफर करती है. कंपनी का आईपीओ 16 सितंबर को खुला था और बोली लगाने के लिए 19 सितंबर तक उपलब्ध रहा था. इस आईपीओ का टोटल साइज 777 करोड़ रुपये का था, जिसमें 500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों का इश्यू और 277 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल था.

55 फीसदी जीएमपी के साथ कर रहा था ट्रेड

आईपीओ को लगभग सभी कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को क्यूआईअी कैटेगरी में 242.73 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 147.58 गुना और रिटेल कैटेगरी में 32.01 गुना सब्सक्राइब किया गया था. आईपीओ में कर्मचारियों को हर शेयर पर 24 रुपये का डिस्काउंट मिला था. लिस्टिंग से पहले उसका शेयर ग्रे मार्केट में करीब 55 फीसदी के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर जेपी मॉर्गन को भरोसा, सीईओ ने कहा- 2030 तक 7 ट्रिलियन हो जाएगी भारत की जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget