एक्सप्लोरर

सिर्फ 11 दिनों में इस जोन के रेलवे ने वसूले 15.21 लाख रुपये, बेटिकट यात्री और बगैर बुक सामान के मामलों में लिया जुर्माना

Northern Railway: पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रेनों की जांच में 2425 बिना टिकट/अनियमित टिकट और बिना बुक सामान के मामले पकड़े गए जिनके जरिए रेलवे ने 20 से 30 जून के बीच में ही 15 लाख 21 हजार 280 रुपए वसूले.

Northern Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के कई रूट पर रेलवे के वाणिज्य अधिकारियों ने ट्रेनों में टिकट की जांच की. इस दौरान करीब 2425 मामले बगैर टिकट और बगैर बुक सामानों के पकड़ा गया. अधिकारियों ने इनसे रेल राजस्‍व के रूप में 15 लाख 21 हजार 280 रुपए वसूल किए. इसके साथ ही स्लीपर क्लास में बगैर टिकट चढ़े यात्रियों को उतारा गया.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पूर्वोत्‍तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुविधाजनक के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. पूर्वोत्‍तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के निर्देशन व प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 20 से 30 जून तक गोरखपुर से छपरा, गोरखपुर से बभनान के बीच औचक जांच की गई.

इसके अलावा गोरखपुर से बस्ती, गोरखपुर से बेल्थरा रोड, गोरखपुर से गोंडा, गोरखपुर से सिसवा बाजार व गोरखपुर से सीवान रेल खंड पर वाणिज्य अधिकारियों की देखरेख में टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया. इस जांच में 2425 बिना टिकट/अनियमित टिकट व बिना बुक सामान के मामले पकड़े गए. इनसे रेल राजस्व के रूप में 15 लाख 21 हजार 280 रुपए वसूल किया गया. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई गाड़ियों के स्लीपर क्लास कोच में चढ़े अनाधिकृत यात्रियों को उतारा गया. 

स्पेशल ट्रेन का मार्ग विस्तार, यहां देखें डिटेल

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा व रेक अनुरक्षण के लिए 3 जुलाई से 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार बढ़नी तक किया जा रहा है. नरकटियागंज से चलने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 4 जुलाई से गोरखपुर जंक्‍शन के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज के लिए चलाई जाएगी.

गोंडा-करनैलगंज स्‍टेशनों के तीसरी लाइन का काम पूरा, 3-4 जुलाई को होगा स्पीड ट्रायल

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-गोण्डा रेल खंड पर स्थित गोण्डा कचहरी व करनैलगंज स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. इसके परिप्रेक्ष्य में गोण्डा व करनैलगंज स्टेशनों के बीच अप लाइन पर गाड़ियों का संचालन शुरू करने के लिए 3 और 4 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त लखनऊ द्वारा निरीक्षण व स्पीड ट्रायल किया जाएगा. रेल प्रशासन की आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान गोण्डा कचहरी व करनैलगंज खंड रेल पथ पर न जाएं. इसके साथ ही अपने पशुओं को भी नहीं जाने दें.

ये भी पढ़ें

IT Jobs: इस आईटी कपंनी का भारत में हायरिंग का प्लान, हजारों लोगों को इन शहरों में देगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग में बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग में बिगाड़ा खेल
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
LPG Price Hike: अब घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ गई गैस की कीमत, बिगड़ा रसोई का बजट
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget