एक्सप्लोरर

Passport At Post Office: अब, पासपोर्ट के लिए करीबी डाकघर में कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट ने हाल ही में एलान किया कि नागरिक आसानी से पासपोर्ट के लिए अपने करीबी डाकघर के कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होगा.

विदेश जाने के लिए पासपोर्ट का होना अनिवार्य है. ये महत्वपूर्ण यात्रा दस्तावेज होता है. उसको देश के नागरियों के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किया जाता है. पासपोर्ट का बुनियादी मकसद सरहद पार यात्रा करने की कार्डधारक को इजाजत देना होता है, ये किसी भारतीय शहरी के पहचान पत्र को भी दर्शाता है. लोगों की सुविधा को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बड़ी पहल की है ताकि पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जाए.

इंडिया पोस्ट के मुताबिक, देश भर में कुल 424 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है. करीबी डाकघर में लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुविधा हासिल कर सकते हैं. सुविधा के लिए आवेदक को करीबी डाकघर के कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा. इंडिया पोस्ट ने इस एलान को सार्वजनिक करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, "अब अपने नज़दीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर पासपोर्ट के लिए पंजीकरण और आवेदन करना सरल हो गया है. अधिक जानकारी के लिए, नज़दीकी डाकघर पर जाएं."

 

पासपोर्ट इंडिया के मुताबिक, नए सिस्टम के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर सभी आवेदकों को आवेदन की प्रिंट रसीद और मूल दस्तावेज के साथ शारीरिक रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है. लेकिन पासपोर्ट के आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आवेदक को महत्वपूर्ण दस्तावेज पास में जरूर रखने चाहिए. पासपोर्ट के लिए आवेदन करते वक्त आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. 

पासपोर्ट के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, या वैध फोटो पहचान पत्र
उम्र का सबूत, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड
पते का सबूत जैसे बिजली बिल, पानी बिल, गैस कनेक्शन, मोबाइल का बिल
बैंक अकाउंट का फोटो पासबुक, रेंट एग्रीमेंट

करीबी डाकघर में पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन
पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं. आपको सबसे पहले पासपोर्ट आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भरना और जमा करना होगा. आवेदन को ऑनलाइन जमा करने के बाद आप मूल दस्तावेज और पासपोर्ट सेवा केंद्र का आवेदन प्रिंट रसीद लेकर करीबी डाकघर जा सकते हैं. अधिकारियों की तरफ से सफलतापूर्वक पुष्टि के बाद पासपोर्ट 7 से 14 कामकाजी दिनों के अंदर जारी कर दिए जाएंगे. लेकिन, ध्यान रखें पासपोर्ट सेवा केंद्र या डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपने पासपोर्ट आवेदन को जमा करने के लिए जाना अनिवार्य है.

RBI Monetary Policy: आरबीआई की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, GDP वृद्धि दर का अनुमान 9.5 फीसदी

CEO Salary Series: Apple के CEO टिम कुक की सैलरी जानकर हैरान रह जाएंगे आप, साल 2020 में मिला था इतना बोनस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब छत पर लगने वाला सोलर पैनल हो जाएगा महंगा? ट्रंप के नए फरमान ने बढ़ाई सिरदर्दी
क्या अब छत पर लगने वाला सोलर पैनल हो जाएगा महंगा? ट्रंप के नए फरमान ने बढ़ाई सिरदर्दी
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल

वीडियोज

NCERT Syllabus Change: 8वीं की किताब से हटा 'विवादित' चैप्टर! शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला | Breaking
Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News
Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
सीएम योगी के जापान दौरे में दिखी दिलचस्प तस्वीर, रास्ते में भारतीय मूल के बच्चों ने रोका और फिर...
सीएम योगी के जापान दौरे में दिखी दिलचस्प तस्वीर, रास्ते में भारतीय मूल के बच्चों ने रोका और फिर...
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
‘पापा के लिए सब करेंगे’, धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी और सनी के साथ अनबन के रूमर्स पर बोलीं हेमा मालिनी
‘पापा के लिए सब करेंगे’, धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी-सनी के साथ अनबन के रूमर्स पर बोलीं हेमा मालिनी
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
Urinating During Shower: नहाते वक्त पेशाब आना क्या खराब सेहत की निशानी? प्रेमानंद महाराज ने बता दी इस दिक्कत की हकीकत
नहाते वक्त पेशाब आना क्या खराब सेहत की निशानी? प्रेमानंद महाराज ने बता दी इस दिक्कत की हकीकत
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे बन सकते हैं अंपायर, एक मैच के लिए कितनी मिलती है फीस?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे बन सकते हैं अंपायर, एक मैच के लिए कितनी मिलती है फीस?
Embed widget