एक्सप्लोरर

NSE Website Down: कारोबार के शुरुआती घंटों में डाउन हुई एनएसई इंडिया की वेबसाइट, परेशान हुए मार्केट पार्टिसिपेंट

NSE India Website Down: शुरुआती कारोबार में एनएसई की वेबसाइट डाउन होने से लोग परेशान होने लगे. एनएसई इंडिया की वेबसाइट खोलने पर एरर मैसेज मिल रहा है...

प्रमुख घरेलू शेयर बाजार एनएसई इंडिया के लिए दिन की शुरुआत ठीक नहीं रही है. सोमवार को कारोबार के शुरुआती घंटों में एनएसई इंडिया की वेबसाइट डाउन हो गई. हालांकि वेबसाइट डाउन होने से ट्रेड सेटलमेंट पर असर नहीं हो रहा है.

यूजर्स को मिले ये एरर

एनएसई इंडिया की वेबसाइट ओपन करने पर यूजर्स को एरर मैसेज ‘An error occurred while processing your request. Reference #97.c6952f17.1702879427.675bc23’ मिलता रहा.


NSE Website Down: कारोबार के शुरुआती घंटों में डाउन हुई एनएसई इंडिया की वेबसाइट, परेशान हुए मार्केट पार्टिसिपेंट

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

एनएसई इंडिया की वेबसाइट डाउन होने से परेशान कई यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा कि जब भी बाजार में काफी उथल-पुथल होती है, एनएसई इंडिया काम करना बंद कर देता है. यूजर ने दावा किया कि एनएसई इंडिया की वेबसाइट शेयर बाजार के ओपन होने के बाद से ही एरर शो कर रही है. वहीं एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह की आपत्ति व्यक्त की. यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि इस तरह से बड़े प्लेयर्स को पोजिशन एडजस्ट करने का समय मिल जाता है.


NSE Website Down: कारोबार के शुरुआती घंटों में डाउन हुई एनएसई इंडिया की वेबसाइट, परेशान हुए मार्केट पार्टिसिपेंट

सात सप्ताह से बाजार में रैली

घरेलू बाजार पिछले सात सप्ताह से लगातार रैली दर्ज कर रहा है. इस रैली में एनएसई के नाम कई नए रिकॉर्ड आए हैं. इस महीने पहली बार एनएसई इंडिया पर लिस्टेड सभी कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया. एनएसई के कई सूचकांक अभी अपने लाइफाटाइम हाई लेवल पर चल रहे हैं.

इस तरह चढ़ा है बाजार

पिछले सात सप्ताह के दौरान एनएसई का मुख्य सूचकांक एनएसई निफ्टी 50 पहली बार 21 हजार अंक के पार निकला है. शुक्रवार को इसने 21,492.30 अंक का नया लाइफटाइम हाई बनाया था. पिछले सात सप्ताह के दौरान सूचकांक में 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

आज बाजार पर दिख रहा दबाव

आज के कारोबार में बाजार कुछ डाउन चल रहा है. शुक्रवार को एनएसई निफ्टी शानदार तेजी के बाद 21,456.65 अंक पर बंद हुआ था. आज इसने कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ 21,434.80 अंक पर की. दोपहर के 12 बजे तक एनएसई इंडिया की वेबसाइट सही नहीं हो पाई थी और निफ्टी मामूली 3 अंक नीचे 21,450 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह यहां मिल सकता है कमाई करने का मौका, एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Silver Price Rally: वैश्विक अनिश्चितताओं ने दी चांदी को हवा, एक झटके में 8000 रुपये उछले दाम; जानें चांदी क्यों दौड़ रही सरपट
वैश्विक अनिश्चितताओं ने दी चांदी को हवा, एक झटके में 8000 रुपये उछले दाम; जानें चांदी क्यों दौड़ रही सरपट
बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों ये कंपनी दिखाने जा रही 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?
बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार मुनाफा… फिर क्यों ये कंपनी दिखाने जा रही 4000 स्टाफ को बाहर का रास्ता?
84 परसेंट क्रैश हुआ यह शेयर, 157 रुपये से 25 पर आया भाव; दांव लगाने वाले गंवाए 57000 करोड़
84 परसेंट क्रैश हुआ यह शेयर, 157 रुपये से 25 पर आया भाव; दांव लगाने वाले गंवाए 57000 करोड़
शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाली से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?
शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाली से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
Isha Ambani Necklace: 250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
Embed widget