एक्सप्लोरर

NSE Contracts: एनएसई ने छोटा किया निफ्टी 50 समेत इन डेरिवेटिव्स के कॉन्ट्रैक्ट का साइज

Derivatives Market: एनएसई ने निफ्टी 50 समेत तीन डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के लॉट साइज में बदलाव किया है. इसकी जानकारी एनएसई ने एक सर्कुलर जारी कर दी है...

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निफ्टी50 समेत विभिन्न डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के लॉट साइज में बदलाव किया है. ताजे बदलाव के तहत एनएसई ने विभिन्न डेरिवेटिव्स के साइज को कम किया है.

इन डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव

एनएसई ने बदलाव की जानकारी मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में दी. एनएसई के सर्कुलर के अनुसार, निफ्टी 50, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडिसेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के लॉट साइज में बदलाव किया गया है. इन तीनों के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के लॉट साइज अब कम कर दिए गए हैं. वहीं निवेशकों के पसंदीदा निफ्टी बैंक के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉट साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अब इतना बड़ा होगा लॉट साइज

एनएसई ने बताया कि निफ्टी 50 के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में अब लॉट का साइज 25 होगा. अभी तक लॉट का साइज 50 था. इसी तरह निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज के मामले में लॉट का साइज 40 की जगह पर कम होकर 25 रहेगा. निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स के लिए लॉट के साइज को अब 75 से घटाकर 50 कर दिया गया है. निफ्टी बैंक का लॉट साइज पहले की तरह 15 ही रहेगा.

26 अप्रैल से बदल जाएगा साइज

सर्कुलर में बताया गया है कि यह बदलाव सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार है. सेबी ने विभिन्न डेरिवेटिव्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट के लॉट साइज को लेकर जो गाइडलाइंस तय की है, यह पीरियॉडिक रिवीजन उसी के हिसाब से है. सर्कुलर के अनुसार, संबंधित इंडिसेज के साइज में बदलाव 26 अप्रैल से लागू होगा. यानी 26 अप्रैल से निफ्टी 50, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडिसेज के लॉट छोटे हो जाएंगे.

इन तारीखों से बदलाव होंगे प्रभावी

एनएसई के अनुसार, निफ्टी 50 के साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, अर्द्धवार्षिक सारी कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी 26 अप्रैल से नए लॉट साइज में होंगी. ये बदलाव अप्रैल सीरीज पर लागू नहीं होंगे. संशोधित लॉट साइज के साथ पहली वीकली एक्सपायरी 2 मई को होगी, जबकि पहली मंथली एक्सपायरी की बारी 30 मई को आएगी. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडिसेज के मामले में अप्रैल, मई और जून सीरीज की मौजूदा मंथली व वीकली एक्सपायरी पर बदलाव लागू नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: जोमैटो को लगा एक और झटका, अब दिल्ली में मिली 184 करोड़ की टैक्स डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये 5 कारण... जिनका शेयर बाजार पर अगले हफ्ते दिखेगा असर, अमेरिका से भी है कनेक्शन
ये 5 कारण... जिनका शेयर बाजार पर अगले हफ्ते दिखेगा असर, अमेरिका से भी है कनेक्शन
ईरान में जंग के बीच कौन भारत से खरीद रहा रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल? डिफेंस एक्सपोर्ट में गजब का उछाल
ईरान में जंग के बीच कौन भारत से खरीद रहा रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल? डिफेंस एक्सपोर्ट में गजब का उछाल
खत्म हुआ 5 साल का इंतजार, अब एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रैच्युटी; जानें नया नियम?
खत्म हुआ 5 साल का इंतजार, अब एक साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रैच्युटी; जानें नया नियम?
Gold-Silver Price Today: 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की आज कितनी है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की आज कितनी है कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
Mosquito Reproduction And Feeding: अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
Embed widget