एक्सप्लोरर

चीन का एक दांव और चारों खाने चित्त हो गया अमेरिका, DeepSeek AI ने ला दी Nvidia के शेयरों में तबाही

Nvidia Stock Down: सबसे बड़ी बात कि अमेरिका ने चीन के हाइटेक सेमीकंडक्टर तकनीकों के निर्यात पर बैन लगा रखा है. लेकिन, इसके बावजूद DeepSeek AI ने पूरे अमेरिका में हलचल पैदा कर दी है.

Nvidia कॉर्पोरेशन के शेयरों में आज अमेरिकी प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप DeepSeek द्वारा अपनी नई AI तकनीक पेश करने के बाद आई. DeepSeek ने अपनी इस तकनीक के जरिए पश्चिमी चैटबॉट्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और  सबसे बड़ी बात कि इसकी कीमत भी बहुत कम है.

Nvidia के शेयरों में 11 फीसदी की गिरावट

भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:29 पर Nvidia के शेयरों की कीमत नैस्डैक पर $126.75 रही. यह पिछले स्तर से $15.87 यानी 11.13 फीसदी की गिरावट को दिखाती है. इस गिरावट का असर केवल Nvidia तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी यानी 99.38 अंक गिरकर 19,954.30 पर आ गया.

DeepSeek का AI मॉडल और इसकी सफलता

DeepSeek, जो कि क्वांट फंड के प्रमुख लियांग वेनफेंग द्वारा स्थापित किया गया है, ने पिछले सप्ताह अपना नया AI मॉडल लॉन्च किया. यह मॉडल तुरंत ही Apple के ऐप स्टोर की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया. DeepSeek को अब OpenAI और Meta Platforms Inc. जैसी कंपनियों के लिए संभावित कंपीटीटर माना जा रहा है. DeepSeek ने अपने AI मॉडल को ओपन-सोर्स्ड रखा है, जिससे यह अन्य उत्पादों के मुकाबले काफी किफायती हो गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मौजूदा AI व्यापार मॉडल के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. यह मॉडल महंगे चिप्स, अधिक कंप्यूटिंग पावर और ऊर्जा पर आधारित होता है.

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद सफलता

सबसे बड़ी बात कि अमेरिका ने चीन के हाइटेक सेमीकंडक्टर तकनीकों के निर्यात पर बैन लगा रखा है. Nvidia के अत्याधुनिक AI चिप्स की बिक्री भी चीन और उसके सहयोगी देशों को सीमित कर दी गई है. इसके अलावा, डच सरकार ने भी अमेरिका के दबाव में चीन को डीप अल्ट्रावायलेट लिथोग्राफी सिस्टम की आपूर्ति पर रोक लगा दी है. लेकिन, इसके बावजूद DeepSeek ने सीमित संसाधनों के साथ अधिक दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस बाधा को पार कर लिया है. यह कंपनी अपनी प्रभावी तकनीकों के माध्यम से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है.

Stargate प्रोजेक्ट पर आ सकता है संकट

सबसे बड़ी बात कि यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब OpenAI, SoftBank Group Corp. और Oracle Corp. ने संयुक्त रूप से $100 बिलियन की लागत वाली Stargate प्रोडेक्ट की घोषणा की है. इस परियोजना के तहत अमेरिका में डाटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि DeepSeek जैसे इनोवेशन मौजूदा AI व्यापार मॉडल को चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि यह कम लागत और अधिक कुशलता के साथ काम करता है.

DeepSeek AI क्या है

DeepSeek AI एक उभरता हुआ AI प्लेटफॉर्म है, जो चीन में विकसित किया गया है. यह OpenAI जैसे प्रमुख AI मॉडल्स के साथ कंपटीशन करने की क्षमता रखता है और हाल ही में DeepSeek-V3 नामक एक नया वर्जन लॉन्च किया गया है, जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी है. आसान भाषा में समझाएं तो DeepSeek AI, विशेष रूप से DeepSeek-V3, एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है, जिसका अर्थ है कि इसे दुनिया भर के डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल और कस्टमाइज्ड किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोने की कम हुई कीमत, जानें एक दिन में कितना घटा रेट; चांदी के क्या हैं भाव?
सोने की कम हुई कीमत, जानें एक दिन में कितना घटा रेट; चांदी के क्या हैं भाव?
25 सालों में जो न हुआ वो अब हो रहा... क्यों गोल्ड रिजर्व से सोना निकालकर धड़ाधड़ बेच रहा रूस?
25 सालों में जो न हुआ वो अब हो रहा... क्यों गोल्ड रिजर्व से सोना निकालकर धड़ाधड़ बेच रहा रूस?
Stock Market Updates: गिरकर संभल रहा शेयर बाजार, 544 अंक नीचे सेंसेक्स, 136 अंक लुढ़ककर 22683 के लेवल पर निफ्टी
गिरकर संभल रहा शेयर बाजार, 544 अंक नीचे सेंसेक्स, 136 अंक लुढ़ककर 22683 के लेवल पर निफ्टी
Coal India के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, कंपनी को मिला 1057 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Coal India के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, कंपनी को मिला 1057 करोड़ रुपये का ऑर्डर

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget