एक्सप्लोरर

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भरना है बेहद आसान, इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो

ऑनलाइन प्रोपर्टी टैक्स देना बेहद आसान है. अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और सही दस्तावेज हैं तो आप ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत देते हुए देश के विभिन्न नगर निगमों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए ऑनलाइन पेमेंट सुविधा शुरू की है. अब आप लंबे फॉर्म भरना और लंबी लाइनों में लगने से बच सकते हैं. अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और सही दस्तावेज हैं तो आप ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं. इतना ही नहीं ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 2 से 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है. वहीं महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त रियायत दी जाती है.

बता दें प्रॉपर्टी टैक्स संपत्तियों पर लगाया जाता है और संपत्ति के मालिकों के लिए हर साल इसे चुकाना अनिवार्य होता है. संपत्ति  जिस क्षेत्र में स्थित है, वहां की निकाय संस्था को यह टैक्स देना होता है. ध्यान रहे प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं करने पर ब्याज के साथ पेनाल्टी वसूली जा सकती है. देर से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगते हैं.

कई प्रॉपर्टीज को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी गई है. इनमें शमशान घाट, चैरिटेबल कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रॉपर्टी, सरकारी इमारतें, ऐतिहासिक इमारतें, पूजास्थल और कृषि भूमि शामिल हैं. एक प्रॉपर्टी की कीमत कई मानकों के आधार पर तय होती हैं जैसे- बिल्डिंग कितनी पुरानी है और निर्माण का वर्ष, मंजिलों की संख्या, कवर एरिया, खाली एरिया, आसपास का इलाका, निर्माण की प्रक्रिया और पोजेशन फैक्टर.

पड़ेगी प्रॉपर्टी आईडी जरुरत

आॉनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भरते वक्त प्रॉपटी आईडी की जरुरत पड़ती है. दरअसल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के वक्त हर बार निकाय संस्थाएं आपको एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर या प्रॉपर्टी आईडी देती हैं.  आपको रिटर्न्स और कॉरेस्पोन्डेंस में प्रॉपर्टी आईडी का हवाला देना होता है. संपत्ति को मिली पिछली प्रॉपर्टी आईडी याद होनी जरूरी है. इसी आईडी के जरिए आप आने वाले वर्षों में भी अपना रिटर्न भर सकते हैं. लेकिन अगर आप आईडी भूल गए हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है आप वेबसाइट पर जाकर अपनी पिछली आईडी सर्च कर सकते हैं.

ऐसे भरें ऑनलाइन टैक्स

-दिल्ली के उदाहरण से आप समझ जाएंगे कि आपको कैसे टैक्स भरना है. आपको सबसे पहले www.mcdpropertytax.in पर क्लिक करना होगा. -इसके बाद आपको अपना नगर निगम चुनना होगा. दिल्ली में तीन नगर निगम हैं- नॉर्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन या ईस्ट दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन. -सभी नियम व शर्तें ध्यान सें पढ़ें और उसके बाद आपको ''मैंने सभी नियम व शर्तें पढ़ ली हैं और मैं उन्हें स्वीकार करता हूं'' के बॉक्स पर क्लिक करना होगा. -इसके बाद ''यहां फाइल करें अपना प्रॉपर्टी टैक्स'' के बटन पर क्लिक करें. अपनी प्रॉपर्टी आईडी भरें और सब्मिट करें. -आपका बही-खाता पन्ना संख्या, टाइप ऑफ ओनरशिप, टाइप ऑफ प्रॉपर्टी (रिहायशी डीडीए फ्लैट या कृषि संपत्ति), हाउसिंग कॉलोनी, घर का नंबर, अन्य जानकारी, फोन नंबर, फ्लोर नंबर, कवर्ड एरिया इत्यादि पहले से भरे होंगे. इन सभी को एक बार फिर से चेक करें. -इसके बाद पेमेंट मोड-डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग चुनें. -पेमेंट करें और अपनी रसीद हासिल करें. इसे प्रिंट जरूर करा लें. -पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालान सेव कर लें.

डेयरी किसानों के लिए खुशखबरी, डेढ़ करोड़ लोगों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
Gold-Silver Price: अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव

वीडियोज

US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget