एक्सप्लोरर

हर दो पुरुष पर केवल 1 महिला के पास पैन

आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 31 मार्च 2017 तक कुल मिलाकर 28.57 करोड़ से ज्यादा पैन जारी किए गए. इनमें से 19.45 करोड़ यानी 68 फीसदी से कुछ ज्यादा पुरुषों के नाम रहे जबकि 9.12 करोड़ यानी करीब 32 फीसदी महिलाओं के नाम.

नई दिल्लीः परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन के मामले में महिलाएं पुरुषों से काफी पीछे है. आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पैन हासिल करने वालों में महज 32 फीसदी ही महिलाएं हैं जबकि बाकी पुरुष.

अक्षर और संख्या को मिलाकर बने पैन में कुल 10 कैरेक्टर होते हैं. ये एक तरह की वित्तीय पहचान है. तमाम तरह के कानूनी वित्तीय लेन-देन में ये पहचान का आधार होता है. मसलन, चाहे बैंक खाता खोलना हो या फिर शेयर बाजार में खरीद-फरोख्त के लिए डिमैट अकाउंट, दोनों ही जगह पर पैन की दरकार होती है. पैन किसी भी उम्र में हासिल किया जा सकता है. यहां तक कि नवजात के नाम भी पैन हासिल किया जा सकता है, हालांकि इसकी ज्यादा उपयोगिता व्यस्क हो जाने पर ही है.

आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 31 मार्च 2017 तक कुल मिलाकर 28.57 करोड़ से ज्यादा पैन जारी किए गए. इनमें से 19.45 करोड़ यानी 68 फीसदी से कुछ ज्यादा पुरुषों के नाम रहे जबकि 9.12 करोड़ यानी करीब 32 फीसदी महिलाओं के नाम. महिलाओं के नाम कम पैन जारी होने की एक वजह ये हो सकती है कि ज्यादातर घरों में मुखिया पुरुष होते हैं और तमाम तरह के वित्तीय लेन-देन उन्ही के नाम होते हैं. यहां ये भी ध्यान देने की बात है कि देश के कुल 101 अरबपतियो में महज 4 ही महिलाए हैं.

उम्र के हिसाब से पैन सबसे ज्यादा किस उम में लोग पैन हासिल करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 25 फीसदी से भी ज्यादा पैन 20 साल से ज्यादा लेकिन 30 साल से कम उम्र के पुरुषों ने हासिल किया. इस मामले में 18 से 20 वर्ष वाले पुरुष दूसरे स्थान पर है. वहीं सवा बारह फीसदी से कुछ अधिक पैन के साथ 20 से 30 वर्ष की महिलाएं तीसरे स्थान पर है. गौर करने की बात ये है कि वैसे तो नौकरी हासिल करने के लिए कम से कम 18 साल उम्र जरुरी है, लेकिन ज्यादातर नौकरियां 20 से 30 साल के बीच लगती है, यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर सबसे ज्यादा लोग पैन हासिल लेते हैं.

महिला श्रमशक्ति पुरुषों के मुकाबले पैनधारकों में महिलाओं की संख्या कम होने की एक वजह कुल श्रम शक्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी भी है. लोकसभा में सरकार की ओर से रखे जवाब में श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने ताया कि लेबर ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक, महिला कामगारों का प्रतिशत 2012-13 में जहां 25 फीसदी था, वो 2013-14 में बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गया जबकि 201-16 में ये घटकर 25.8 फीसदी पर आ गया. ये भी महिला पैन धारकों की संख्या कम होने की एक वजह हो सकती है.

हर दो पुरुष पर केवल 1 महिला के पास पैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट
मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget