एक्सप्लोरर

OYO IPO: आईपीओ के साइज को कम करेगा OYO, फैसले के पीछे है यह बड़ा कारण

IPO News: ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी ओयो ने अपने आईपीओ के साइज को कम करने का फैसला किया है. इसके पीछे कई कारण है. आइए जानते हैं इस बारे में.

OYO IPO Update: ऑनलाइन होटल बुक करने का प्लेटफॉर्म ओयो (OYO) जल्द ही अपना आईपीओ (OYO IPO) लाने वाला है. अब इस आईपीओ के लेकर बड़ी खबर आ रही है. कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के साइज को कम करने का फैसला किया है. इस आईपीओ में करीब दो-तिहाई की कटौती की जाएगी. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस हफ्ते तक अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर (OYO IPO) दाखिल कर देगी. इस आईपीओ के तहत कंपनी फ्रेश शेयर्स को केवल एक तिहाई ही बेचेगी. इससे कंपनी को मिलने वाली राशि में कमी आएगी. इससे पहले ओयो ने साल सितंबर, 2021 में अपने आईपीओ के लिए बाजार भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने दस्तावेज जमा कराए थे. इसके बाद सेबी ने ओयो को और जानकारियों के साथ ही आईपीओ के लिए दोबारा फाइल करने को कहा था.

आईपीओ का साइज क्यों किया कम?

आईपीओ का साइज कम करने के पीछे ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल (OYO Founder Ritesh Agarwal) की यह मंशा है कि वह खुद पर वित्तीय दबाव को कम करना चाहते हैं. इसलिए वह कमजोर शर्तों के साथ ही ओयो के आईपीओ को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि साल 2020, 2021 की तुलना में अब टूरिज्म इंडस्ट्री (Tourism Industry) में तेजी देखी जा रही है. ऐसें कंपनी का फाउंडर जल्द से जल्द आईपीओ के लिए फाइल करना चाहते हैं.

OYO दूसरी बार आईपीओ के लिए करेगा अप्लाई

जापान के सॉफ्टबैंक (Softbank) के निवेश वाली कंपनी ओयो अब दूसरी बार आईपीओ के लिए अप्लाई कर रही हैं. इससे पहले कंपनी ने साल 2021 के सितंबर महीने में पहली बार सेबी के पास आईपीओ के लिए अपने दस्तावेज जमा कराए थे. उस समय डॉक्यूमेंट्स की कमी के कारण कंपनी के आईपीओ को मंजूरी नहीं मिल सकी थी. इसके बाद अब कई टेक कंपनियों की मार्केट पूंजी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में बढ़ती महंगाई और मंदी के कारण कई टेक कंपनियों की पिछले कुछ महीनों में चिंता बढ़ी है. ओयो भी आईपीओ के जरिए अपने कर्ज को जल्द से जल्द कम करना चाहता है.

OFS के जरिए नहीं बेचें जाएंगे शेयर

मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के निवेशकों के शेयर ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए नहीं बेचे जाएंगे. सॉफ्ट बैंक के पास कंपनी का आधा फीसदी शेयर है. ओयो के दिसंबर तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर थे. ऐसे में कंपनी ने ऐलान किया था कि वह कॉर्पोरेट और टेक विभाग के करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी करेगा. 

ये भी पढ़ें-

Air India Salary Hike: Tata के इस फैसले से बढ़ेगी एयर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी, जानें कितना होगा इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 50 परसेंट DA को बेसिक सैलरी में मिला दें, सरकारी कर्मचारियों की नई डिमांड आई सामने
50 परसेंट DA को बेसिक सैलरी में मिला दें, सरकारी कर्मचारियों की नई डिमांड आई सामने
बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमके ये 5 शेयर, बनाया नया 52 वीक हाई; जानिए पूरी डिटेल
बाजार में बड़ी गिरावट के बीच चमके ये 5 शेयर, बनाया नया 52 वीक हाई; जानिए पूरी डिटेल
Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
PMMVY: गर्भवती महिलाओं पर मेहरबान सरकार, मिलेंगे 5000 रुपये; जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस
गर्भवती महिलाओं पर मेहरबान सरकार, मिलेंगे 5000 रुपये; जानें अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget