एक्सप्लोरर

Pakistan Economic Crisis: डूबते पाकिस्तान को तिनके का सहारा, यहां से मिला 1 बिलियन डॉलर का वादा

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान के खराब वित्तीय हालात के बीच एक राहत भरी खबर आई है. संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने की बात कही है.

Pakistan Economic Crisis: कंगाल हो चुका पाकिस्तान लंबे वक्त से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) से अपने बेलआउट पैकेज प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है, मगर यह रास्ता उसके लिए आसान नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान अपने 'दोस्त' मुल्कों से आर्थिक मदद की मांग कर रहा है. मुश्किल में फंसे पाकिस्तान के लिए अब एक राहत भरी खबर आई है. संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक (UAE Give Loan to Pakistan) मदद देने की मंजूरी दे दी है और पैसे हासिल करने के लिए अब कागजी कार्रवाई चल रही है.

वित्त मंत्री ने दी जानकारी

इस मामले पर जानकारी देते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि यूएई के अधिकारियों से बातचीत के बाद पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद पर सहमति बन गई है और इसकी जानकारी आईएमएफ को भी दे दी गई है. अब स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के बीच कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चीन पाकिस्तान को 1.3 बिलियन डॉलर जो कि पहले पाकिस्तान ने अदा कर दिए हैं. उसमें से चीन 300 मिलियन डॉलर का लोन रोलओवर करेगा. ऐसे में इन पैसों से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा देश

पाकिस्तान 75 सालों के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 1.1 बिलियन डॉलर का पैकेज प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. यह पैसे साल 2019 में आईएमएफ के 6.5 बिलियन डॉलर के बेलआउट का एक हिस्सा है. पाकिस्तान आईएमएफ के इस पैकेज का पिछले साल नवंबर के महीने से इंतजार कर रहा है. इस मामले पर वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमने आईएमएफ की सभी मांगों को पूरा करने के लिए सहमत है.

UAE जनवरी में भी पाकिस्तान को दे चुका है आर्थिक मदद

गौरतलब है कि यूएई इससे पहले भी पाकिस्तान को साल 2023 में 2 बिलियन डॉलर के लोन को रोलओवर किया था. इसके लिए 'कंगाल' पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक मदद मिली थी. जहां एक तरफ पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट करने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश की आम जनता का महंगाई से बुरा हाल है. रमजान के महीने में पाकिस्तान में महंगाई ने 50 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सरकार द्वारा बांटी जा रही आटे के लिए लोगों के बीच मारामारी मची हुई है. कई जगह से मुफ्त का आटा लेने के लिए भगदड़ तक मच गई है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: इन शहरों में आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल के दाम में भी उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget