एक्सप्लोरर

'मुझे गर्व हो रहा...'अर्जुन अवॉर्ड विनर शीतल देवी ने खरीदी स्कॉर्पियो, आनंद महिंद्रा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Paralympic archer Sheetal Devi: अर्जुन अवॉर्ड विनर शीतल देवी ने अपने लिए एक स्कॉर्पियो एन कार खरीदी, ताे कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Paralympic archer Sheetal Devi: भारत की 17 साल की तीरंदाज शीतल देवी ने हाल ही में अपने लिए महिंद्रा कंपनी की एक कार खरीदी. इस पर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ''उन्हें स्कॉर्पियो में देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है.'' 

आनंद महिंद्रा ने की शीतल से मुलाकात

अपनी पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा, ''शीतल हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं और उन्हें स्कॉर्पियो एन में देखकर मुझे गर्व हो रहा है. यह गाड़ी उनके लिए बिल्कुल सटीक है क्योंकि वह नई बुलंदियों को छूने के अपने सफर पर हैं.'' उन्होंने कहा कि वह शीतल की काबिलियत के पहले से ही प्रशंसक रहे हैं, लेकिन अब व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अनुभव असाधारण रहा. 

शीतल ने आनंद महिंद्रा को दिया ये खास ताेहफा

शीतल से मिलने के अपने अनुभव पर बात करते हुए आनंद महिंद्र ने लिखते हैं, ''उनके दृढ़ संकल्प, जूझने की क्षमता और फोकस से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं. मैंने उनकी मां और बहन से भी बात की और मुझे पता चल गया कि उन्हें ये गुण अपने परिवार से ही मिले हैं.'' शीतल ने भी कंपनी के चेयरमैन को एक तीर की पेशकश की है जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,  ''शीतल ने मुझे एक तीर भेंट किया है, जो एक ऐसे तीरंदाज के रूप में उनकी पहचान का प्रतीक है जिसकी कोई सीमाएं नहीं है, यह तोहफा बेशकीमती है.'' 

कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां

शीतल देवी भारत की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक पदक विजेता हैं, जिनके दोनों हाथ नहीं है. जेनेटिक डिसऑर्डर फोकोमेलिया के कारण उनका जन्म बिना हाथों के हुआ है. बावजूद इसके शीतल ने महज 17 साल की उम्र में बीते साल आयोजित पैरालिंपिक में मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया. इसी के साथ शीतल ने भारत की सबसे कम उम्र की पैरालिंपिक पदक विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. इसी के साथ 2022 के एशियाई पैरा गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर, विश्व पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में एक सिल्वर और एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 
 
देश की इस होनहार बेटी को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें:

Swiggy Share Price: शेयर बाजार के बिगड़े मूड का असर स्विगी के शेयर पर, पहली बार आईपीओ प्राइस से नीचे फिसला स्टॉक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget