एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: पेटीएम में नहीं रुक रहे इस्तीफे, प्रेसिडेंट भावेश गुप्ता के बाद दो और बड़े अधिकारी गए

Paytm Restructuring: पेटीएम के प्रेसिडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता ने हाल ही में अपना पद छोड़ दिया था. कंपनी इसे रीस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बता रही है.

Paytm Restructuring: संकट में फंसी फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) से बड़े अधिकारियों के इस्तीफे जारी हैं. चंद दिनों पहले ही कंपनी के प्रेसिडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता (Bhavesh Gupta) ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उन्हें कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) का करीबी माना जाता था. उनके जाने की खबर निवेशकों पर गाज बनकर गिरी. मंगलवार को कंपनी का स्टॉक लगभग 5 फीसदी नीचे चला गया. अब पेटीएम से दो और बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर (यूपीआई और यूजर ग्रोथ) अजय विक्रम सिंह (Ajay Vikram Singh) और ऑफलाइन पेमेंट्स चीफ बिजनेस ऑफिसर बिपिन कौल (Bipin Kaul) ने इस्तीफा दे दिया है. 

धड़ाधड़ हो रहे इस्तीफे मैनेजमेंट को रीस्ट्रक्चर करने का नतीजा

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम इस महीने के अंत तक अपनी जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना रिपोर्ट जारी करने वाली है. उससे पहले हो रहे यह धड़ाधड़ इस्तीफे कंपनी मैनेजमेंट को रीस्ट्रक्चर करने का नतीजा है. पेटीएम ने कहा कि वह रीस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है. हम अगली पीढ़ी के नेतृत्व को मजबूत करना कहते हैं. हम कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं. कंपनी ने कहा कि भावेश गुप्ता ने निजी कारणों से अपना पद छोड़ा है. वह कंपनी के साथ सलाहकार के तौर पर बने रहेंगे. 

बिपिन कौल और अजय विक्रम सिंह ने छोड़ी कंपनी 

बिपिन कौल पेटीएम के साथ लगभग तीन साल से काम कर रहे थे. वह ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट्स और रिटेल बिजनेस संभालते थे. क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन भी उनकी ही जिम्मेदारियां थीं. इससे पहले वह इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बड़े पदों को संभाल चुके थे. अजय विक्रम सिंह इससे पहले शाओमी के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने पेटीएम को साल 2021 में ज्वॉइन किया था. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद कई बड़े नाम गए 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगभग तीन महीने पहले ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से ही कंपनी में उथलपुथल मची हुई है. एक के बाद एक बड़े अधिकारी पद छोड़कर भाग रहे हैं. इससे पहले पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला (Surinder Chawla), वन 97 कम्युनिकेशंस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुमित माथुर (Sumit Mathur) और सीनियर वाईस प्रेसिडेंट प्रवीण शर्मा (Praveen Sharma) ने भी कंपनी छोड़ने का फैसला किया था. इसके अलावा पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर को हटाकर राकेश सिंह को नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने की 267 करोड़ रुपये की लैंड डील, जानिए क्या करने वाली है कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget