एक्सप्लोरर

Surinder Chawla: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला का इस्तीफा, Paytm का मार्केट शेयर गिरा

Paytm Payments Bank: वन 97 कम्युनिकेशंस ने घोषणा की है कि सुरिंदर चावला निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उधर, एनपीसीआई के आंकड़ों से पता चल रहा है कि पेटीएम का मार्केट शेयर लुढ़क रहा है.

Paytm Payments Bank: फिनटेक कंपनी पेटीएम के संकट फिलहाल टालते नहीं दिखाई दे रहे. मंगलवार को कंपनी को 2 झटके लगे. पहले तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के सीईओ एवं एमडी सुरिंदर चावला (Surinder Chawla) ने इस्तीफा दे दिया. पेमेंट्स बैंक आरबीआई के प्रतिबंध का सामना कर रहा है. इसके बाद एनपीसीआई (NPCI) के आंकड़ों से जानकारी लगी है कि पेटीएम के मार्केट शेयर में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई है. इन झटकों से पेटीएम के शेयर में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई. बीएसई पर पेटीएम स्टॉक 1.95 फीसदी लुढ़ककर 404.30 रुपये पर बंद हुए. 

सुरिंदर चावला ने निजी कारणों के चलते दिया इस्तीफा 

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने मंगलवार को बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ सुरिंदर चावला ने निजी कारणों के चलते अपने पद से 8 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया है. यह घोषणा स्टॉक मार्केट बंद होने के कुछ घंटों बाद की गई. कंपनी ने बताया कि उन्हें 26 जून, 2024 को पदभार से मुक्त कर दिया जाएगा. वन 97 कम्युनिकेशंस ने जानकारी दी कि पेमेंट्स बैंक के साथ हमने सभी एग्रीमेंट खत्म कर लिए हैं. बैंक के बोर्ड में 5 स्वतंत्र डायरेक्टर हैं और चेयरमैन हैं. हमारी कंपनी का कोई प्रतिनिधि अब बोर्ड में नहीं है.

पेटीएम का मार्केट शेयर अब 9 फीसदी रह गया 

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में पेटीएम का मार्केट शेयर 11 फीसदी था. मार्च में यह घटकर 9 फीसदी ही रह गया है. फरवरी में कंपनी ने 1.3 अरब यूपीआई ट्रांजेक्शन किए थे, जो कि मार्च में 1.2 अरब रह गए हैं. जनवरी, 2024 में रही आंकड़ा 1.4 अरब था. रिजर्व बैंक द्वारा पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध के बाद से ही यह आंकड़ा लगातार घटता जा रहा है. 

फोनपे और गूगल पे पर ट्रांजेक्शन बढ़े

एनपीसीआई के अनुसार, पेटीएम की प्रतिस्पर्धी कंपनियों फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) लगातार आगे बढ़ रही हैं. मार्च में गूगल पे के जरिए 5 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जो कि फरवरी के मुकाबले 6.3 फीसदी ज्यादा थे. फोनपे के जरिए मार्च में 6.5 अरब ट्रांजेक्शन किए गए, जो कि फरवरी के मुकाबले 5.2 फीसदी ज्यादा थे.

ये भी पढ़ें 

OLA: ओला ने इन देशों में खत्म किया अपना कारोबार, आईपीओ से पहले समेट रही बिजनेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह
डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
प्रियंका चोपड़ा के इस एक्स बॉयफ्रेंड की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप का टैग मिलने पर छोड़ी थी इंडस्ट्री
प्रियंका चोपड़ा के इस Ex की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप हो छोड़ी थी इंडस्ट्री
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
Embed widget