एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े सवालों के जवाब जारी किए, आपकी हर शंका का समाधान होगा यहां

RBI Released FAQ: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बड़ी राहत देते हुए डिपॉजिट लेने की आखिरी तारीख 15 मार्च कर दी है. साथ ही लोगों की सुविधा के लिए एफएक्यू भी जारी किए हैं.

RBI Released FAQ: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ हुई कार्रवाई से जुड़े सवालों के जवाब शुक्रवार को जारी कर दिए हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े एफएक्यू (Frequently Asked Questions) जल्द जारी करेगा. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन 15 मार्च के बाद भी चलते रहेंगे. इनकी मदद से आप सपने सभी संदेह मिटा सकेंगे. आइए एक नजर इन एफएक्यू पर डाल लेते हैं. 

ये रहे महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब 

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मेरा सेविंग्स और करेंट अकाउंट है. क्या मैं 15 मार्च के बाद पैसा निकाल पाऊंगा. बैंक से मिले डेबिट कार्ड का क्या होगा?

जवाब - आप पैसा निकाल सकते हैं और ट्रांसफर भी कर सकते हैं. साथ ही डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे.

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स और करेंट अकाउंट में पैसा जमा या ट्रांसफर किया जा सकता है?

जवाब - 15 मार्च के बाद आप पैसा जमा नहीं कर सकते हैं. 

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में मेरा रिफंड 15 मार्च के बाद आएगा. क्या यह रिफंड अकाउंट में जमा होगा?

जवाब - रिफंड, कैशबैक और ब्याज 15 मार्च के बाद भी बैंक अकाउंट में आ जाएगा. 

सवाल - स्वीप इन/आउट के तहत पार्टनर बैंकों में जमा पैसे का क्या होगा?

जवाब - फिलहाल 15 मार्च तक स्वीप इन की सुविधा चलती रहेगी. हालांकि, 15 मार्च के बाद डिपॉजिट की सुविधा नहीं मिलेगी. 

सवाल - मेरी वेतन पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में आती है. क्या उसी अकाउंट में सैलरी आती रहेगी?

जवाब - 15 मार्च के बाद आप सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में नहीं डाल सकते. असुविधा से बचने के लिए किसी और अकाउंट का इस्तेमाल करें.

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में सब्सिडी आती है. उसका क्या होगा? 

जवाब - 15 मार्च के बाद सब्सिडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में नहीं आएगी. असुविधा से बचने के लिए किसी और अकाउंट का इस्तेमाल करें.

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट से मेरा बिजली का बिल ऑटोमेटिक जमा होता है. उसका क्या होगा?

जवाब - 15 मार्च के बाद सब्सिडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में बैलेंस होने तक बिजली बिल का पेमेंट होता रहेगा. हालांकि, 15 मार्च के बाद पैसा आप बैंक अकाउंट में जमा नहीं कर पाएंगे. इसलिए असुविधा से बचने के लिए किसी और अकाउंट का इस्तेमाल करें.

सवाल - मेरे ओटीटी सब्सक्रिप्शन का मासिक पेमेंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट से ऑटोमेटिक होता है. उसका क्या होगा?

जवाब - 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में बैलेंस होने तक पेमेंट होता रहेगा. हालांकि, 15 मार्च के बाद पैसा आप बैंक अकाउंट में जमा नहीं कर पाएंगे. इसलिए असुविधा से बचने के लिए किसी और अकाउंट का इस्तेमाल करें.

सवाल - मेरे लोन की ईएमआई का ऑटोमेटिक पेमेंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट से हर महीने होता है. उसका क्या होगा?

जवाब - 15 मार्च के बाद भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में बैलेंस होने तक ईएमआई का पेमेंट होता रहेगा. हालांकि, 15 मार्च के बाद पैसा आप बैंक अकाउंट में जमा नहीं कर पाएंगे. इसलिए असुविधा से बचने के लिए किसी और अकाउंट का इस्तेमाल करें.

सवाल - मेरे लोन की ईएमआई का पेमेंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा किसी अन्य बैंक में मेरे अकाउंट के माध्यम से ऑटोमेटिक किया जाता है. क्या यह जारी रह सकता है?

जवाब - हां, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा किसी भी बैंक में रजिस्टर ईएमआई जारी रह सकती है.

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मेरी वॉलेट है. क्या इसका इस्तेमाल किया जा सकता है?

जवाब - हां, पैसा निकालने और ट्रांसफर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मेरी वॉलेट है. क्या इसे टॉप अप किया जा सकता है? किसी और से पैसा इस वॉलेट में डलवाया जा सकता है?

जवाब - नहीं, कैशबैक और रिफंड ही आ सकता है. इसके अलावा इसे किसी भी तरीके से टॉप अप नहीं किया जा सकता. 

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वॉलेट में कैशबैक आने वाला है. क्या 15 मार्च एक बाद भी वो आएगा?

जवाब - हां, कैशबैक और रिफंड आ सकता है. 

सवाल - पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वॉलेट को बंद करके बचे हुए बैलेंस को किसी अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है?

जवाब - हां, आप फुल केवायसी वॉलेट को बंद करके बैलेंस को ट्रांसफर कर सकते हैं. मिनिमम केवायसी वॉलेट का पैसा इस्तेमाल किया जा सकता है और रिफंड की मांग भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें 

SBI: घर बैठे हो जाएगा सरकारी इंश्योरेंस स्कीमों में एनरोलमेंट, एसबीआई ने शुरू की ग्राहकों के लिए सुविधा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Income Tax Rule: क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
अलविदा आयकर अधिनियम 1961: नए एक्ट 2025 में क्या छूटा और क्या नया जुड़ा? 5 बड़े बदलाव
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
जंग की आग में झुलसा कश्मीर का कालीन उद्योग! खाड़ी देशों से 60% निर्यात ठप, लाखों की आजीविका दांव पर
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
युद्ध के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष, IRGC ने अपने हाथों में लिया पूरा कंट्रोल, पेजेशकियान की पावर पर संकट?
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget