एक्सप्लोरर

Paytm Share: लगातार तीसरे दिन भी पेटीएम ने छुआ अपर सर्किट, जानिए क्यों ऊपर भागने लगे डूबते हुए शेयर 

Paytm Crisis: पेटीएम के शेयरों में शुक्रवार से तेजी आनी शुरू हो गई थी. मंगलवार को भी ये 5 फीसदी ऊपर जाकर 376.25 रुपये पर बंद हुए.

Paytm Crisis: संकट में फंसी पेटीएम (Paytm) के लिए पिछले कुछ दिन बहुत रहत लेकर आए हैं. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के स्टॉक में ऐतिहासिक गिरावट का सिलसिला थम चुका है. अब पिछले तीन दिनों से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट को छू ले रहे हैं. शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक पेटीएम के शेयर (Paytm Share) रोजाना 5 फीसदी ऊपर चढ़े हैं. पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा ऊपर जा चुके हैं. 

50 फीसदी नीचे चले गए थे पेटीएम के शेयर

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयर लगभग 50 फीसदी नीचे चले गए थे. हालांकि, आरबीआई (RBI) द्वारा डेडलाइन बढ़ाने, एक्सिस बैंक के साथ हुए समझौते, बर्नस्टाइन (Bernstein) की रेटिंग और ईडी जांच (ED Probe) में कुछ नहीं मिलने की मीडिया रिपोर्ट्स से उत्साहित होकर निवेशक तीन दिनों से इस शेयर पर जमकर पैसा लगा रहे हैं. मंगलवार को पेटीएम के शेयर 376.25 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के स्टॉक में भारी गिरावट के बाद 5 फीसदी की लिमिट लगा दी गई थी.  

ईडी जांच में अब तक नहीं मिला कुछ 

आरबीआई ने हाल ही में पेटीएम को राहत देते हुए डिपॉजिट बंद करने की डेडलाइन 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी थी. इसके अलावा सोमवार को आई विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा दिया गया था कि फेमा कानून (Foreign Exchange Management Act) के उल्लंघन की जांच कर रहे ईडी को कंपनी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. पिछले हफ्ते वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपना नोडल अकाउंट भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) को दे दिया था. इसके चलते उसके क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन पर आया संकट भी टल गया था. 

600 रुपये का आंकड़ा छू सकते हैं शेयर 

पेटीएम के फाउंडर और एमडी विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) लगातार कंपनी का बचाव कर रहे थे. हाल ही में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगी रोक को लेकर एफएक्यू जारी किए थे. इसे लेकर शर्मा ने खुशी जताई थी. उन्होंने कहा था कि मर्चेंट्स को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टाइन ने उम्मीद जताई थी कि कंपनी के शेयर 600 रुपये का आंकड़ा छू सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति पर हुआ था हमला, बिना डरे किया डटकर सामना और उसे कूट कर रख दिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget