एक्सप्लोरर

अभी से बन रहा मई-जून का प्लान, पेप्सी से लेकर रिलायंस की कैम्पा एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार

Cold Drinks: मार्च-अप्रैल से गर्मी का मौसम दस्तक देगा लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनियां अभी से अपने मार्केट को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट गई हैं.

Cold Drinks: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड है. सर्द मौसम में लोग ठिठुर रहे हैं. खुद को गर्म रखने के लिए लोग चाय-कॉफी का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों ने आने वाली गर्मियों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. कोका-कोला, पेप्सिको और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कैंपा ब्रैंड डिस्ट्रिब्यूशन के साथ-साथ मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है.

आर्थिक नीति थिंक-टैंक ICRIER की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि भारतीय बाजारों में नॉन-अल्कोहल ड्रिंक्स की बिक्री साल 2030 तक 1.47 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. यह आंकड़ा साल 2019 में 67,100 करोड़ रुपये था. इसी वजह से कंपनियां मार्केट पर अधिक से अधिक कब्जा जमाने की होड़ में लगी हुई है.

अपना मार्केट बढ़ाने के लिए कंपनियां बना रहीं प्लान

पेप्सिको के लिए बोतलें बनाने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड QIP के जरिए (qualified institutional placement) 7,500 करोड़ रुपये जुटाकर अपनी कैपिटल को मजबूत बना रही है. कंपनी के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए कहा कि FMCG मार्केट में हमारी हिस्सेदारी लगभग 35 फीसदी है. करीब 40 लाख दुकानों में हमारी कंपनी की कोल्ड ड्रिंक्स डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं. अब इसे और बढ़ाने का विचार किया जा रहा है. 

रिलांयस ने स्विगी इंस्टामार्ट संग मिलाया हाथ

इधर भारत में डोमिनोज पिज्जा (Domino’s Pizza) बेचने वाले जुबिलेंट भरतिया ग्रुप (Jubilant Bhartia Group) ने कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनी HCCB में 40 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है. बाजार में अधिक से अधिक अपनी ग्रोथ बढ़ाने के लिए इनकी भी तैयारी जोरों पर है. इन्हें टक्कर देने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने भी कमर कस ली है. इसके लिए रिलायंस ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट के साथ हाथ मिलाया है.

अब दोनों मिलकर देश के अलग-अलग हिस्सों में कैंपा ब्रांड का विस्तार बढ़ाने की कोशिश में जुट गई है. आज से दो साल पहले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कैंपा को रीलॉन्च किया गया था. अब रिलायंस का प्लान उत्तर भारत में इसे कम कीमत में बेचने का है, जिससे तपती गर्मियों में अधिक से अधिक कस्टमर्स को अपनी ओर लुभाया जा सके. 

ये भी पढ़ें:

EPFO: ईपीएफओ के ATM कार्ड और मोबाइल ऐप लॉन्च को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, PF निकालना होगा बेहद आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?
Share Market: शेयर बाजार में 'ट्रंप कार्ड' का जादू! ईरान युद्ध खत्म होने के संकेत से कैसे उछला सेंसेक्स?
खाली जेब और भारी तनाव? अपनी 'फाइनेंशियल हेल्थ' को बूस्ट करने के 5 अचूक तरीके
खाली जेब और भारी तनाव? अपनी 'फाइनेंशियल हेल्थ' को बूस्ट करने के 5 अचूक तरीके
Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल, अब क्या होगा?
Oracle की बड़ी छंटनी! एक झटके में 30 हजार नौकरी खत्म, 40% से ज्यादा भारतीय शामिल, अब क्या होगा?
अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार... कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार... कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
Embed widget