एक्सप्लोरर

Public Provident Fund: 10 साल में बेहद कम हुई हैं PPF की ब्याज दरें, जानें निवेशकों को अब कितना मिल रहा रिटर्न

PPF Scheme: पीपीएफ स्कीम में 2013 से ब्याज दर लगातार गिर रही है. 2014 में पीपीएफ स्कीम में निवेश की सीमा 1 लाख रुपये थी.

Public Provident Fund: बदलते वक्त के साथ ही निवेश के कई ऑप्शन आ चुके हैं. मार्केट में कई ऐसी स्कीम हैं जो बाजार जोखिमों के आधीन हैं. ऐसे में सरकार ने उन लोगों के लिए भी प्रोविडेंट फंड स्कीम (Provident Fund Scheme) की सुविधा शुरू की है जो नौकरी नहीं करते हैं. इस स्कीम का नाम है पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund) . इस स्कीम के तहत निवेशक 15 साल के लिए निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने के लिए यह अनिवार्यता नहीं है कि आप नौकरी करते हो. इसमें बच्चों से लेकर वयस्क, हर कोई निवेश कर सकता है. इसमें मिलने वाला रिटर्न टैक्स फ्री होता है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme)  में 2013 से ब्याज दर लगातार गिर रही है. 2014 में पीपीएफ स्कीम में निवेश की सीमा 1 लाख रुपये थी जो बाद में बढ़कर 1.5 लाख रुपये हो गई. वहीं, 2013 से अबतक स्कीम की ब्याज दरों में जो गिरावट दर्ज हुई है वो 8.8 फीसदी से गिरकर 7.7 फीसदी तक पहुंच गई है. ऐसे में स्कीम में कुल 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

जानें साल दर साल दर्ज की गई गिरावट-

  • 2013-2014- 8.7 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2014-2015-8.7 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2015-2016-8.1 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2016-2017-8.00 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2017-2018-7.9 से घटकर 7.6 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2018-2019-7.6 फीसदी से बढ़कर 7.9 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • 2018-2019-8.00 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का निवेश
  • 2019-2020- 8.00 फीसदी ब्याज दर, निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का निवेश
  • 2020-आजतक-7.9 फीसदी ब्याज दर,  निवेश सीमा 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का निवेश

पीपीएफ स्कीम के जरिये निवेश करने पर मिलता है इतना रिटर्न

पीपीएफ स्कीम के तहत आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट (PPF Account)  खुलवा सकते हैं. इस स्कीम में आप हर साल 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक अधिकतम निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको हर साल कंपाउंडिंग के आधार पर 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर मिल रही है. इस स्कीम में 10 साल से ऊपर के बच्चे भी अपनी माता-पिता की देखरेख में अकाउंट को खोल सकते हैं. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है, जिसे बाद में 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Electoral Bonds: सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड की 24वीं किस्त को दी मंजूरी, इस तारीख से खरीद पाएंगे बॉन्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget