एक्सप्लोरर

EPF E-nomination Process: अब PF सब्सक्राइबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते है नॉमिनी डिटेल, ये स्टेप करें फॉलो

EPFO उन सभी पीएफ अकाउंट होल्डर को भी ई-नॉमिनेशन के लिए सूचित कर रहा है जिन्होंने अब तक अपने पीएफ अकाउंट के साथ नॉमिनी का ब्यौरा नहीं दिया है.

EPF E-Nomination Last Date 2022: अगर आप पीएफ सब्सक्राइबर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब ऑनलाइन नॉमिनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं. कई सेविंग स्कीम (Saving Scheme) में निवेश के लिए अकाउंट ओपेन करने के दौरान संबंधित रेगुलेटर संस्थाएं अब निवेशकों के लिए नॉमिनेशन अनिवार्य कर रही हैं. टेक्नोलॉजी की मदद से प्रक्रिया को भी आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है. एप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (Employee Provident Fund Organization-EPFO) ने प्रॉविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर्स को ई-नॉमिनेशन करने की सुविधा दी है.

नॉमिनी का नहीं दिया ब्यौरा 

ईपीएफओ (EPFO) उन सभी पीएफ अकाउंट होल्डर (PF Account Holder) को भी ई-नॉमिनेशन के लिए सूचित कर रहा है जिन्होंने अब तक अपने पीएफ अकाउंट के साथ नॉमिनी का ब्यौरा नहीं दिया है. निवेशक की मृत्यु होने की स्थिति में उसके द्वारा स्कीम में निवेश की गई राशि नॉमिनी को आसानी से मिल जाए इसके लिए ज्यादातार संस्थाओं ने नॉमिनेशन अनिवार्य किया है. 

नॉमिनेशन है अनिवार्य 

नॉमिनेशन न होने की स्थिति में निवेशक द्वारा स्कीम में लगाए गए पैसे लेने के लिए परिजनों के लंबी परेशानी से सामना करना पड़ जाता है. आज बैंक अकाउंट ओपेन करवाते समय ही खाताधारक को नॉमिनी डिटेल देना जरुरी हो गया है. सिर्फ इतना ही नहीं पोस्ट ऑफिस की स्कीम और ट्रेडिंग के लिए ओपेन कराए गए डिमैट अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने पर भी कंपनियां या रेगुलेटर संस्थाएं नॉमिनेशन अनिवार्य कर दी हैं.

ई-नॉमिनेशन के लिए करें तैयारी

अगर आप पीएफ मेंबर हैं तो इन जरूरी स्टेप्स को पूरा कर ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया आसानी से कर सकते हैं. EPFO द्वारा जारी पीएफ मेंबरशिप का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट होना चाहिए और इस नंबर के साथ आधार डिटेल लिंक होना चाहिए.

  • आधार कार्ड डिटेल के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए.
  • पीएफ मेंबर प्रोफाइल में आपका फोटो और पते का डिटेल अपडेट होना चाहिए.  
  • ई-नॉमिनेशन करते वक्त आपको नॉमिनी के फोटो की जरुरत होगी. 
  • आपके पास 3.5 cm X 4.5 cm साइज की JPG फार्मेट में नॉमिनी के फोटो की स्कैन कॉपी होनी चाहिए.
  • नॉमिनी का आधार डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल की जरुरत होगी.
  • बैंक डिटेल में शाखा का पता और बैंक IFSC कोड समेत अन्य ब्यौरा रखना अनिवार्य है.
  • अगर आपके आधार नंबर और EPFO द्वारा जारी पीएफ मेंबरशिप नंबर (PF-UAN) के साथ अलग-अलग मोबाइल नंबर जुड़े हों तो सबसे पहले पीएफ मेंबर वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर चेंज करें.
  • आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को पीएफ मेंबर पोर्टल पर अपडेट करने के बाद ही आप ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस दौरान आप पीएफ पोर्टल के साथ जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी की मदद से कर सकेंगे. 

ऐसे करें ई-नॉमिनेशन

  • इन स्टेप्स की मदद से आप ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी आसानी से पूरी कर सकते हैं.
  • PF मेंबर पोर्टल को ओपेन करने के लिए सबसे पहले इस लिंक unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं.
  • अब UAN और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें.
  • स्क्रीन पर खुले विंडो में दिखाई दे रहे मैनेज टैब (Manage Tab) में जाकर E-Nomination ऑप्शन को सेलेक्ट करें.

अब मांगी जरूरी डिटेल सही से भरें 

  • फैमिली डिक्लेरेशन (Family Declaration) को अपडेट करने के लिए Yes ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • एड फैमिली डिटेल (Add Family Details) ऑप्शन पर क्लिक कर एक से अधिक नॉमिनी जोड़ सकते हैं.
  • अब नॉमिनेशन डिटेल ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी पीएफ राशि का कितना फीसदी हिस्सा किस नॉमिनी को देना चाहते हैं.
  • उसकी दावेदारी के लिए 20%, 30% या 50% या फिर अपने मनमुताबिक अंक भरें और सभी नॉमिनी के शेयर का ब्यौरा भर कर EPF नॉमिनेशन डिटेल को सेव (Save) कर दें.
  • फिर E-sign पर क्लिक करें. आधार और पीएफ पोर्टल से लिंक समान मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी डिटेल को भर कर E-sign प्रक्रिया पूरी करने के लिए आगे बढ़ें. 

ये भी पढ़ें- Retirement Plan: ऐसे करें अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग, इन बातों का रखें ध्यान तो मिलेगा अच्छा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
China Japan Tensions: यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन

वीडियोज

Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News
Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News
Instagram के 'बादशाह' बने PM Modi! Donald Trump और Prabowo Subianto को पछाड़ा | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 6: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार को कितना रहा कलेक्शन?
'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच चल रही कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार का कलेक्शन?
Weather Forecast: यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
Rinku Singh Father Illness: किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
Embed widget