एक्सप्लोरर

PhonePe Flipkart Separation: आ गया फोनपे का शेयर मार्केट ऐप, जल्द आने वाला है आईपीओ, इस अपडेट ने बढ़ा दी उम्मीद

PhonePe IPO: फोनपे ने आईपीओ लॉन्च करने से पहले फ्लिपकार्ट से अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. कंपनी ने अपना शेयर ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जिसे शेयर डॉट मार्केट नाम दिया गया है...

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी फोनपे जल्दी ही आईपीओ लेकर आने वाली है. एक ताजे अपडेट ने इस बात का साफ इशारा किया है कि अब फोनपे आईपीओ लाने के काफी करीब पहुंच गई है. इसके साथ ही कंपनी ने अपना शेयर ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है.

नए-नए प्रोडक्ट ऑफर रही कंपनी

फोनपे के सीईओ एवं सह-संस्थापक समीर निगम ने बताया कि उनकी कंपनी ने बुधवार को अपना शेयर ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. कंपनी ने अपने नए प्लेटफॉर्म को शेयर डॉट मार्केट नाम दिया है. फोनपे नए-नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर एक फिनटेक कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है और विभिन्न प्रकार के फाइनेंशियल प्रोडक्ट ऑफर करने वाली कंपनी में बदल रही है. कंपनी ने इसी साल पिनकोड नाम के प्रोडक्ट को लॉन्च किया था.

नए ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नए प्रोडक्ट यानी शेयर डॉट मार्केट की बात करें तो यह एक स्टैंडअलोन ऐप है, जो शेयर बाजार में निवेश करने वाले ग्राहकों को ट्रेडिंग करने की सुविधाओं के साथ-साथ शेयर बाजार के इनसाइट और निवेश के अन्य अवसर भी मुहैया कराएगा. कंपनी इस ऐप के सहारे अपने यूजर बेस को बढ़ाने का प्रयास कर रही है, क्योंकि देश में शेयर बाजार में ट्रेडिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

पूरी हो चुकी है ये जरूरी प्रक्रिया

वहीं दूसरी ओर फोनपे ने अपनी पैरेंट कंपनी फ्लिपकार्ट से अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. शेयर बाजार में उतरने और आईपीओ लाने के लिए फोनपे का फ्लिपकार्ट से अलग होना जरूरी था. कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में फ्लिपकार्ट से अलग होने की प्रक्रिया शुरू की थी. इसके तहत फ्लिपकार्ट ने 700 मिलियन डॉलर के बायबैक का भी ऐलान किया था.

इतनी है फोनपे की मौजूदा वैल्यू

फोनपे के सीईओ ने इस वित्त वर्ष की शुरुआत में कहा था कि आईपीओ को 2024-25 में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी की वैल्यू की बात करें तो जनवरी में पूरी हुई फंडिंग राउंड के हिसाब से फोनपे की मौजूदा वैल्यूएशन करीब 12 बिलियन डॉलर है. जनवरी में हुई फंडिंग राउंड में कंपनी ने 350 मिलियन डॉलर जुटाने में सफलता हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के बाद काजोल ने अंधेरी में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, ऑफिस के रूप में करेंगी इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?
पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?
गिरते बाजार में भी विदेशी निवेशकों का भरोसा इन स्टॉक्स पर कायम, बढ़ाई शेयरहोल्डिंग; चेक करें कहीं आपने तो नहीं लगाया दांव
गिरते बाजार में भी विदेशी निवेशकों का भरोसा इन स्टॉक्स पर कायम, बढ़ाई शेयरहोल्डिंग; चेक करें कहीं आपने तो नहीं लगाया दांव
Crude Oil Price: ईरान पर इजरायल के हमलों के बीच लगातार तीसरे दिन तेल में लगी आग, बढ़ा महंगाई का खतरा
ईरान पर इजरायल के हमलों के बीच लगातार तीसरे दिन तेल में लगी आग, बढ़ा महंगाई का खतरा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget