एक्सप्लोरर

PhonePe: फोनपे पर अब लोन भी मिलेगा, जनवरी से हो सकती है शुरुआत, कई बैंक-एनबीएफसी हाथ मिलाएंगे

PhonePe in Loans: इंश्योरेंस सेक्टर में सफलता मिलने के बाद अब फोनपे लोन सेक्टर में भी उतरने वाली है. कंपनी के यूपीआई एप पर लगभग 5 बैंक और एनबीएफसी आने को पूरी तरह से तैयार हो गए हैं.

PhonePe in Loans: यूपीआई सेवा प्रदान करने वाले कंपनी फोनपे (PhonePe) जल्द कर्ज वितरण सेवा शुरू करने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी, 2024 से उपभोक्ताओं को फोनपे एप पर ही कर्ज मिलने लगेगा. इसके लिए कंपनी लगभग 5 बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) से बातचीत लगभग फाइनल कर चुकी है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे लोन वितरण के लिए डिस्ट्रीब्यूटर का काम करेगी. इससे यूपीआई एप का इस्तेमाल कर रहे 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर और 3.7 करोड़ छोटे-बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचेगा. 

5 बैंक और एनबीएफसी आएंगे साथ 

डिजिटल पेमेंट सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी फोनपे अब नए सेक्टर में संभावनाएं तलाश रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बैंक और एनबीएफसी फोनपे प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार हो गई हैं. जल्द कंपनी इस बारे में एलान भी कर देगी. फोनपे पर लगभग 6 महीने में लोगों को कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे. फिलहाल कंपनी अपने कस्टमर डाटाबेस में से ऐसे लोगों को तलाश रही है, जो विभिन्न तरह के लोन के लिए काबिल हैं. धीरे-धीरे करके कंपनी उन्हें ऑफर भेजना शुरू कर देगी. 

50 करोड़ कस्टमर बेस का आंकड़ा पार

कंपनी ने हाल ही में 50 करोड़ कस्टमर बेस का आंकड़ा पार किया था. साथ ही फोनपे प्लेटफॉर्म पर लगभग 3.7 करोड़ कारोबारी भी हैं. हाल ही में कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ क्रेडिट कार्ड सेवा शुरू करने की बातचीत भी की थी. यह सेवा भी जल्द शुरू होने वाली है. आने वाले कुछ सालों में कंपनी क्रेडिट लाइन भी ऑफर करना चाह रही है. 

56 लाख इंश्योरेंस पॉलिसी बेच चुकी है कंपनी 

फोनपे की सबसे बड़ी ताकत इसका मजबूत कस्टमर बेस है. इसलिए वह अपने 50 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं का फायदा उठाना चाहती है. कंपनी पहले ही बीमा सेवाओं को अपने प्लेटफॉर्म पर शुरू करके सफल हो चुकी है. फिलहाल कंपनी के प्लेटफॉर्म पर लाइफ, हेल्थ, मोटर और कार इंश्योरेंस उपलब्ध है. इसके लिए फोनपे ने एको (ACKO) समेत कई कंपनियों से टाई अप किया हुआ है. फोनपे से बीमा लेने पर कस्टमर ईएमआई से भी भुगतान कर सकते हैं. इस साल जुलाई तक कंपनी 56 लाख पॉलिसी बेच चुकी है. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Housing Problems: चौंकाने वाला खुलासा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1.65 लाख फ्लैट फंसे, लोगों का 1.18 लाख करोड़ रुपया अटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
Gold Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
मदरसे में पढ़ाया, IRGC से करीबी संबंध, चुनाव में दखल के आरोप... कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget