एक्सप्लोरर

India US Trade Relation: 2030 तक कितना बढ़ेगा भारत-अमेरिका का व्यापार? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब

Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 600 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

Hindustan Times Leadership Summit 2022: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal, Union Minister of Commerce and Industry) ने शनिवार को भरोसा जताया है कि भारत-अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार साल 2030 तक 600 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. मालूम हो कि भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा समय में द्विपक्षीय व्यापार 175 अरब डॉलर के करीब है. मंत्री गोयल ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट-2022 में ये बातें कही है.

भारत बनेगा सुपरपावर 
मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को पहचान चुकी है. आने वाले समय में हमारा देश सुपरपावर होगा. अगले 25 साल में भारत एक ग्लोबल सुपरपॉवर बनने जा रहा है. दुनिया में भारत का स्थान काफी शानदार है. इसने तमाम भारतीयों की जिंदगी ही नहीं बदले हैं, बल्कि दुनिया के आर्थिक विकास में भी योगदान दिया है. इस दौरान उन्होंने दुनिया के शीर्ष देशों के बीच भारत की सकारात्मक छवि के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में बात चाहे पॉलिटिकल हो या फिर बिजनेस वर्ल्ड हो, लोग देख रहे हैं कि भारत आगे निकल चुका है. 

भारत को क्या मिलेगा 
14 सदस्यीय भारत-प्रशांत आर्थिक समृद्धि प्रारूप (आईपीईएफ-IPEF) के व्यापार स्तंभ का हिस्सा बनने पर मंत्री गोयल ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि बदले में भारत को क्या मिलेगा? आईपीईएफ के तहत 13 सदस्य देश व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था जैसे सभी 4 विषयों पर एक साथ हैं. लेकिन भारत ने अब तक व्यापार स्तंभ से बाहर रहने का विकल्प चुना हुआ है और अन्य 3 विषयों पर वह इस समूह में शामिल है.

भारत-अमेरिका संबंध बने मजबूत 
गोयल ने इस कार्यक्रम में कहा कि, "भारत और अमेरिका के संबंध लगातार सुधर और मजबूत हो रहे हैं. आज हमारा लगभग 175 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है. मेरा मानना है कि आने वाले 7-8 सालो में यह 500 से 600 अरब डॉलर का हो जाएगा जबकि हमारा वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात दो हजार अरब डॉलर का हो जाएगा. गोयल ने अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए-FTA) की संभावना पर कहा कि अमेरिका किसी देश के साथ नया व्यापार समझौता नहीं चाहता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को अपने दोस्त और भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रहा है.

ये भी पढ़ें-

Joint Home Loan: क्या होता है ज्वाइंट होम लोन, कैसे कर सकते है अप्लाई, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह...
डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह...
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget