एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: जल्द करोड़ों किसानों के खाते में आने वाले हैं 2000 रुपये, 31 अक्टूबर तक कर लें ये काम, होगा दोगुना फायदा

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार (Central Government) 15 दिसंबर तक किसानों के खाते में 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan) के तहत 4000 रुपये का फायदा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार (Central Government) 15 दिसंबर तक किसानों के खाते में 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि 2000 रुपये की एक किस्त ट्रांसफर की जाएगी या फिर एकसाथ दो किस्तों का पैसा किसानों के खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा. फिलहाल अगर आपने अभी तक इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो फटाफट करा लें. 10वीं किस्त का फायदा लेने के लिए आप 31 अक्टूबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

करोड़ों किसानों को मिल चुका है फायदा
पीएम किसान स्कीम की अब तक 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और सरकार जल्द ही 10वीं किस्त (Pm Kisan Scheme 10th installment) भी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर देगी. आपको बता दें अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन-

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं.
  • यहां आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा.
  • अब आपको अपना आधार नंबर एंटर करना है.
  • इसके बाद में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आप राज्य, जिला, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी.
  • इसके साथ ही आपको नाम, जेंडर, कैटिगरी, बैंक अकाउंट नंबर जैसी सभी डिटेल्ड जानकारी देनी होगी.
  • इसके अलावा आईएफएससी कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की डिटेल्स भी देनी होगी.
  • सभी जरूरी जानकारी फिल करने के बाद आपको सेव ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद में आपके रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

2019 में शुरू हुई थी योजना
मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को PM kisan Samman Nidhi Yojna शुरू की थी. इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है. पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है.

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में या फिर किसी भी प्रोसेस में परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं-

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
  • ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

यह भी पढ़ें:
EPF Interest: करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, खातों में आ गया EPF का ब्याज, फटाफट चेक करें कितना आया पैसा?

LPG Gas Connection: खुशखबरी! अब सिर्फ Aadhaar दिखाकर मिलेगा गैस कनेक्शन, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई-रिस्क AT1 बॉन्ड्स की मिस-सेलिंग के मामले में HDFC Bank ने15 अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई
हाई-रिस्क AT1 बॉन्ड्स की मिस-सेलिंग के मामले में HDFC Bank ने15 अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई
Petrol-Diesel Price Today: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? जानें घरेलू LPG का भी रेट
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? जानें घरेलू LPG का भी रेट
Petrol Diesel Price Today: 7.41 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल में 25 रुपये का उछाल; इस कंपनी ने एकाएक बढ़ाई कीमत
7.41 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल में 25 रुपये का उछाल; इस कंपनी ने एकाएक बढ़ाई कीमत
ईरान में जंग से बीकानेरी भुजिया और पापड़ पर टूटी आफत, काराेबारियों के सामने आई नई चुनौती
ईरान में जंग से बीकानेरी भुजिया और पापड़ पर टूटी आफत, काराेबारियों के सामने आई नई चुनौती

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
Plutonium Vs Uranium: प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
प्लूटोनियम या यूरेनियम... क्या है ज्यादा खतरनाक, 1KG में कितने बनेंगे परमाणु बम?
Extramarital Dating App: 40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
40 लाख भारतीय इस एक्स्ट्रा मैरिटल ऐप पर, बेंगलुरु नंबर-1, जानें कहां है डिजिटल अफेयर का हब?
Embed widget