एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, स्कीम से जुड़ा ये बदलाव आप पर डालेगा असर

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम से जुड़ा ये बड़ा बदलाव कर दिया है और किसानों को इसे जरूर जानना चाहिए वर्ना दिक्कत हो सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के 12 करोड़ किसान लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थी 12 करोड़ किसानों को अब अपना स्टेटस चेक करने के लिए पहले के मुकाबले दूसरी प्रक्रिया करनी होगी. 

क्या हुआ है बदलाव
पहले किसान लाभार्थी पीएम किसान निधि स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर के जरिए एप्लीकेशन स्टेटस के बारे में जानकारी ले सकते थे. इसके अलावा पीएम किसान निधि स्कीम के तहत किसानों के बैंक खाते में कितने पैसे जमा किए गए हैं इसका भी विवरण मिल जाता था. हालांकि अब इसमें बदलाव किया गया है और सिर्फ अपने आधार और बैंक अकाउंट के जरिये ही किसान स्टेटस जान पाएंगे.

अब सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जो बड़ा बदलाव किया है उससे 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर असर पड़ेगा. अभी तक किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद मोबाइल नंबर के जरिए चेक कर सकते थे. अब किसान अपने मोबाइल नबंर के जरिये स्टेटस नहीं देख पाएंगे और उन्हें आधार नंबर के साथ कुछ अन्य डिटेल डालनी होंगी और तब वो योजना से बड़ी जानकारी ले सकते हैं. 

क्यों किया गया है ये बदलाव
सरकार ने इस नियम में इसलिए बदलाव किया है क्योंकि अब तक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना मोबाइल या अकाउंट नंबर डालकर अपनी किस्त का स्टेटस जान सकता है लेकिन इसके चलते अन्य लोग भी सिर्फ मोबाइल नंबर के जरिए किसानों के किस्त के बारे में जानकारी हासिल कर लेते थे. इस आसान तरीके का दुरुपयोग भी होने की खबरें आईं जिसके बाद सरकार ने इसे सिर्फ आधार नंबर के जरिए पता करने की सुविधा दे दी है. 

10वीं किस्त का खातों में आ चुका है पैसा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त के 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर करने का एलान किया था. अब अगर किसान अपने खाते में पैसा आया है या नहीं इसका विवरण लेना चाहते हैं तो उन्हें ये प्रोसेस करना होगा. 

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
वेबसाइट के दाईं ओर 'किसान कॉर्नर' पर क्लिक करें
अब ऑप्शन में से Beneficiary Status पर क्लिक करें
स्टेटस देखने के लिए आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर जैसे कुछ डिटेल दर्ज करने होंगे
यह प्रोसेस पूरा करने के बाद आपका नाम लिस्ट में है या नहीं ये जानकारी ले सकते हैं. 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है और 4-4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में आती है. ये रकम सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है. 

ये भी पढ़ें

कोविड की चपेट में आ चुके लोगों को लाइफ इंश्योरेंस के बदले हुए नियमों के बारे में जानना जरूरी, जानें यहां

Bank Holidays 2022: साल 2022 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget